Rajasthan Politics: राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के पक्ष में सकारात्मक माहौल होने का दावा किया था। अब केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा पूरे राजस्थान में प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद अशोक गहलोत को अपने आकलन की फिर समीक्षा करनी पड़ेगी।

शेखावत बोले- पूरे राजस्थान में BJP की जीत होगी
शनिवार को जयपुर में गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भाजपा सिर्फ जयपुर में ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान में प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और आने वाले दिनों में चुनावी तस्वीर और साफ होगी।
शेखावत ने कहा कि अगले 10-12 दिनों में चुनाव परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस को अपनी स्थिति पर फिर विचार करना पड़ेगा। उन्होंने गहलोत के आकलन पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें यह समीक्षा करनी होगी कि पार्टी में क्या स्थिति थी, जिसके कारण उनके चुनावी रुझान गलत साबित हुए।
गहलोत ने कांग्रेस के पक्ष में बताया था माहौल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को दावा किया था कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में अभूतपूर्व और सकारात्मक माहौल है। उन्होंने भाजपा सरकार पर सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल का आरोप लगाया था।
गहलोत ने कहा था कि जिला, ब्लॉक, मंडल और वार्ड स्तर पर कांग्रेस संगठन की सक्रियता से पार्टी को फायदा मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि अलग-अलग इलाकों से मिल रही रिपोर्टें कांग्रेस के पक्ष में माहौल का संकेत दे रही हैं।
गहलोत ने यह भी दावा किया था कि कांग्रेस सभी 10 नगर निगमों में रिकॉर्ड जीत की ओर बढ़ रही है। उनके मुताबिक, शहरों को भाजपा का पारंपरिक गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन इस बार जनता का मूड कांग्रेस के पक्ष में दिखाई दे रहा है।
9 और 11 सितंबर को होंगे निकाय चुनाव
राजस्थान में सभी 309 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव दो चरणों में होंगे। मतदान 9 और 11 सितंबर को कराया जाएगा। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे।
पढ़ें ये खबरें
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी

