Rajasthan Nikay Chunav 2026 के पहले चरण के लिए बुधवार, 9 सितंबर को मतदान होगा। प्रदेश के 162 नगरीय निकायों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन विभाग ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच रही हैं।

मतदान के लिए मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है। वोट डालने के लिए फोटोयुक्त पहचान दस्तावेज भी दिखाना होगा। हालांकि, वोटर आईडी कार्ड नहीं होने पर भी मतदान किया जा सकता है। इसके लिए चुनाव आयोग ने 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों को मान्य किया है।
जयपुर में 565 मतदान केंद्रों पर वोटिंग
पहले चरण में 17 नगर पालिकाओं के 25 वार्ड, 4 नगर परिषदों के 6 वार्ड और एक नगर निगम का एक वार्ड निर्विरोध चुना जा चुका है। इन वार्डों को छोड़कर बाकी सीटों पर मतदान होगा। जयपुर जिले में पहले चरण के तहत 18 नगरीय निकायों के लिए 565 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर बुधवार को मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
इन शहरों में भी होगा मतदान
पहले चरण में चौमूं, शाहपुरा, बाड़मेर, जैसलमेर, तिजारा, खैरथल, भिवाड़ी, करौली, कुचामन सिटी, डीडवाना, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ समेत कई प्रमुख नगरीय निकायों में मतदान होगा। इसके अलावा चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, झालावाड़, बूंदी, बारां, जालोर, झुंझुनूं, फतेहपुर, सवाई माधोपुर, धौलपुर, सुजानगढ़, चूरू, कोटपूतली, ब्यावर और नागौर में भी पहले चरण में वोट डाले जाएंगे।
वोटर आईडी नहीं है तो भी डाल सकेंगे वोट
मतदान के लिए मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है। अगर किसी मतदाता के पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है, तो सिर्फ इसके आधार पर उसे मतदान से वंचित नहीं किया जाएगा। चुनाव आयोग की ओर से मान्य 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से किसी एक के जरिए पहचान साबित की जा सकती है। मतदाताओं को मतदान केंद्र पर जाते समय अपना फोटोयुक्त पहचान दस्तावेज साथ रखने की सलाह दी गई है।
पढ़ें ये खबरें
- पंजाब की कमान मिलते ही राहुल-प्रियंका से मिले सचिन पायलट, अब सामने है ये बड़ी चुनौती
- Odisha IAS Posting: 2024 बैच के 9 नए IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, कई जिलों में बने उप-जिलाधिकारी
- बांग्लादेश सरकार शेख हसीना की जब्त संपत्तियों की करेगी नीलामी, बिक्री धन का उपयोग मुआवजा देने के लिए होगा
- भाजपा-कांग्रेस के बीच सुपर CM को लेकर पोस्टर वार जारी, बीजेपी ने शेयर किया रैप सॉन्ग तो दीपक बैज ने कही ये बात…
- लंपी वायरस से बचाव के दावों की खुली पोल? इलाज के अभाव में 15 गोवंश की मौत, व्यवस्थाओं पर सवाल


