Rajasthan Panchayat Election 2026 राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी ने जिला परिषद के 15 और पंचायत समिति के 45 वार्डों में प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। इनमें खास बात यह है कि पंचायत समिति के 45 वार्डों में से 18 उम्मीदवार झालावाड़ जिले से हैं। पार्टी ने कहा है कि वह गांवों की सरकार बनाने के लिए मजबूती से चुनाव मैदान में उतर रही है।

पार्टी के संगठन महासचिव विश्वेंद्र सिंह और जयपुर जिलाध्यक्ष अमित दाधीच ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर पहली सूची की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगे विचार-विमर्श के बाद जिला परिषद और पंचायत समितियों के अन्य वार्डों में भी प्रत्याशी उतारे जाएंगे।

जिला परिषद की 15 सीटों पर उम्मीदवार

AAP ने अलवर जिला परिषद के वार्ड 22 से रुजदार खान पिनानिया, वार्ड 19 से मलखान मीणा और वार्ड 26 से देवी सिंह चौधरी को टिकट दिया है। श्रीगंगानगर के वार्ड 3 से ईश्वरी देवी और वार्ड 25 से महिमा सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

धौलपुर के वार्ड 16 से प्रियंका और वार्ड 7 से गजेंद्र सिंह, नागौर के वार्ड 22 से रामलाल, भरतपुर के वार्ड 8 से संध्या और पाली के वार्ड 28 से डॉ. ओमप्रकाश गहलोत को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा राजसमंद जिला परिषद के वार्ड 5 से पप्पूलाल कीर और वार्ड 17 से जटाशंकर राव तथा भीलवाड़ा के वार्ड 37 से रामनारायण मीणा को प्रत्याशी बनाया गया है।

पंचायत समिति के 45 वार्डों में उम्मीदवार

अजमेर जिले की सावर पंचायत समिति के वार्ड 15 से महिपाल गुर्जर को टिकट मिला है। अलवर की रैणी पंचायत समिति के वार्ड 24 से रामावतार जांगिड़, वार्ड 27 से रामू अटवाल, वार्ड 9 से हंसा मीणा, वार्ड 12 से रोहित मीणा और वार्ड 10 से लाली मीणा को प्रत्याशी बनाया गया है।

अलवर की लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के वार्ड 12 से रोहित मीणा और मालाखेड़ा के वार्ड 14 से हंसिरा को टिकट दिया गया है। भीलवाड़ा की श्यामपुरा पंचायत समिति के वार्ड 20 से पूरनलाल खटीक और जहाजपुर के वार्ड 17 से उर्मिला देवी मैदान में हैं।

चित्तौड़गढ़ की कपासन पंचायत समिति के वार्ड 11 से शांतिलाल जाट, धौलपुर की बाड़ी के वार्ड 9 से रामजीवन और बसेड़ी के वार्ड 15 से लक्ष्मी, वार्ड 2 से सुमित्रा तथा वार्ड 12 से नीरज मीणा को उम्मीदवार बनाया गया है। डीडवाना-कुचामन की नावां पंचायत समिति के वार्ड 9 से परमेश्वर खींची और मीठड़ी के वार्ड 18 से पिंकी कंवर शेखावत को टिकट मिला है।

झालावाड़ के 18 वार्डों पर AAP का फोकस

पहली सूची में झालावाड़ को खास जगह मिली है। यहां की अलग-अलग पंचायत समितियों के 18 वार्डों में AAP ने उम्मीदवार उतारे हैं। खानपुर पंचायत समिति के वार्ड 7 से कीर्ति बैरवा, वार्ड 5 से अन्तेष मीणा, वार्ड 11 से प्रह्लाद मीणा, वार्ड 6 से राकेश बैरवा और वार्ड 20 से चेतना कुमारी को प्रत्याशी बनाया गया है। झालरापाटन पंचायत समिति के वार्ड 4 से राधा बाई, वार्ड 13 से प्रकाश गुर्जर और वार्ड 11 से दुर्गा देवी को टिकट मिला है। सुनेल के वार्ड 1 से दुर्गा बाई नागर और बकनी के वार्ड 7 से नगमा कुरैशी मैदान में हैं।

डग पंचायत समिति के वार्ड 7 से गुड्डी बाई, वार्ड 1 से रशाल कपूर, वार्ड 8 से सिराज खान, वार्ड 10 से सुल्तान सिंह, वार्ड 8 से जगदीश लाल, वार्ड 6 से शिल्पा राठौड़ और वार्ड 12 से लाडकंवर को उम्मीदवार बनाया गया है। मोगरा पंचायत समिति के वार्ड 13 से नैनसिंह को टिकट मिला है।

झालावाड़ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से जुड़ा राजनीतिक क्षेत्र है। ऐसे में पहली सूची में यहां के 18 पंचायत समिति वार्डों में उम्मीदवार उतारना पार्टी की सूची का प्रमुख पहलू है।

इन जिलों में भी उतारे उम्मीदवार

AAP ने झुंझुनूं जिले की अलसीसर पंचायत समिति के वार्ड 19 से महावीर प्रसाद, चिड़ावा के वार्ड 3 से लोकपाल और उदयपुरवाटी के वार्ड 13 से विष्णु सैन को प्रत्याशी बनाया है। जोधपुर की ओसियां पंचायत समिति के वार्ड 9 से दीपक सैन, नागौर की जायल पंचायत समिति के वार्ड 5 से मोहम्मद रमजान खान और पाली की मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति के वार्ड 5 से दिलीप चौहान को टिकट दिया गया है।

राजसमंद की खमनोर पंचायत समिति के वार्ड 2 से गिरधारी लाल चंदेल और वार्ड 17 से मायावती को प्रत्याशी बनाया गया है। टोंक की अलीगढ़ पंचायत समिति के वार्ड 16 से मोनिका मीणा और सवाई माधोपुर की मलारना डूंगर पंचायत समिति के वार्ड 4 से नरेंद्र कुमार मीणा को चुनाव मैदान में उतारा गया है। AAP ने संकेत दिया है कि यह उसकी पहली सूची है। आगे पार्टी अन्य वार्डों के लिए भी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकती है।

पढ़ें ये खबरें