Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयोग ने बदलाव किया है। धनतेरस पर्व को देखते हुए पहले, दूसरे और तीसरे चरण में पोलिंग पार्टियों के रवाना होने की तारीख एक दिन पहले कर दी गई है। आयोग के अनुसार मतदान और नामांकन की तारीखों में जरूरी संशोधन भी नए कार्यक्रम में स्पष्ट किया गया है। बाकी घोषित चुनाव कार्यक्रम यथावत रहेगा।

धनतेरस को देखते हुए लिया फैसला

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त राजेश्वर सिंह के अनुसार बदलाव मुख्य रूप से पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान की तारीखों में किया गया है। आयोग ने धार्मिक आस्था और धनतेरस पर्व के दौरान जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह संशोधन किया है।

तीसरे चरण में पंच-सरपंच और उपसरपंच चुनाव से जुड़ी तारीखों को भी संशोधित कार्यक्रम में स्पष्ट किया गया है। आयोग ने कहा है कि बाकी चुनाव कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पहले चरण की नई तारीखें

पहले चरण में पोलिंग पार्टियां अब 21 अक्टूबर 2026 को रवाना होंगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके बाद 23 अक्टूबर को पंच और सरपंच पदों के लिए नामांकन होगा। 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच का मतदान कराया जाएगा। 25 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव होगा।

दूसरे चरण में 27 अक्टूबर को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

दूसरे चरण की पोलिंग पार्टियां अब 27 अक्टूबर को रवाना होंगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होगा। पंच और सरपंच पदों के लिए 29 अक्टूबर को नामांकन होगा। इसके बाद 30 अक्टूबर को पंच-सरपंच का मतदान कराया जाएगा। 31 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव होगा।

तीसरे चरण में 3 और 5 नवंबर को मतदान

तीसरे चरण में पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान अब 2 नवंबर 2026 को होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। इसके बाद 4 नवंबर को पंच और सरपंच पदों के लिए नामांकन होगा। 5 नवंबर को पंच-सरपंच का मतदान होगा। इसके अगले दिन 6 नवंबर को पूर्वाह्न में उपसरपंच का अप्रत्यक्ष चुनाव कराया जाएगा।

राजस्थान पंचायत चुनाव का संशोधित कार्यक्रम

चरणतारीखचुनाव प्रक्रिया
पहला चरण21 अक्टूबरजिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान
22 अक्टूबरजिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य मतदान
23 अक्टूबरपंच/सरपंच नामांकन
24 अक्टूबरपंच/सरपंच मतदान
25 अक्टूबरउपसरपंच चुनाव
दूसरा चरण27 अक्टूबरजिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान
28 अक्टूबरजिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य मतदान
29 अक्टूबरपंच/सरपंच नामांकन
30 अक्टूबरपंच/सरपंच मतदान
31 अक्टूबरउपसरपंच चुनाव
तीसरा चरण2 नवंबरजिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान
3 नवंबरजिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य मतदान
4 नवंबरपंच/सरपंच नामांकन
5 नवंबरपंच/सरपंच मतदान
6 नवंबरउपसरपंच चुनाव

इस संशोधन के बाद पंचायत चुनाव में पोलिंग पार्टियों की रवानगी अब धनतेरस पर्व के साथ टकराने से बचाई गई है। मतदान और चुनाव प्रक्रिया की बाकी तारीखें आयोग की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार रहेंगी।

पढ़ें ये खबरें