Rajasthan Panchayat Election Symbols: राजस्थान में पंचायती राज चुनावों की तैयारियों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों के चुनाव चिन्हों की सूची जारी की है। इस सूची में सरपंच, वार्ड पंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए मुक्त चुनाव चिन्ह शामिल हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों को इन प्रतीकों में से चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इनमें सोफा, भिंडी, तरबूज, चूड़ियां, मिक्सी और रेफ्रिजरेटर जैसी रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजें भी शामिल हैं।

मान्यता प्राप्त दलों को मिलेंगे पार्टी के निर्धारित निशान
राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अधिकृत उम्मीदवारों को उनके निर्धारित पार्टी चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए मुक्त चुनाव चिन्हों की सूची तय की गई है।
दी गई जानकारी के मुताबिक, भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल, कांग्रेस का हाथ, आम आदमी पार्टी का झाड़ू और बहुजन समाज पार्टी का हाथी है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का चुनाव चिन्ह हथौड़ा, हंसिया और सितारा है। नेशनल पीपुल्स पार्टी के लिए किताब, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के लिए बोतल और भारत आदिवासी पार्टी के लिए हॉकी और बॉल का उल्लेख किया गया है।
सरपंच पद के लिए 40 मुक्त चुनाव चिन्ह
सरपंच पद के निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए 40 मुक्त चुनाव चिन्ह निर्धारित किए गए हैं। इस सूची में घरेलू सामान, फल-सब्जियां, उपकरण और अन्य रोजमर्रा की चीजें शामिल हैं।
घरेलू सामान और उपकरण: केतली, प्रेशर कुकर, कढ़ाई, चिमटा, मूसल और मथनी, माचिस की डिब्बी, टूथपेस्ट, ट्यूबलाइट, ट्यूबब्रश, मेज, स्टूल और दीवार खूंटी।
फल और सब्जियां: कटहल, नाशपाती, अखरोट, तरबूज और भिंडी।
अन्य प्रतीक: जुराबें, लेडी पर्स, हेलमेट, प्रेस, स्लेट, सोफा, कुंडी, झूला, लेटर बॉक्स, सिरिंज, माइक, टेंट, कैमरा, पेट्रोल पंप, ट्रक, करणी, टायर, बिस्कुट, छड़ी, रेजर और खिड़की।
इन प्रतीकों के जरिए निर्दलीय उम्मीदवार मतदाताओं के बीच अपनी पहचान बनाने की कोशिश करेंगे।
पंचायत समिति सदस्य के लिए मिक्सी, चूड़ियां और रेफ्रिजरेटर
पंचायत समिति सदस्य पद के लिए जारी सूची में भी घरेलू सामान और रोजमर्रा की वस्तुओं को जगह दी गई है। इसमें अलमारी, चप्पलें, सेब, कोट, गुब्बारा, चारपाई, चूड़ियां, मिक्सी, मोतियों का हार, पेंसिल डिब्बा, बेंच और तकिया जैसे चुनाव चिन्ह शामिल हैं।
इसके अलावा आदमी व पाल वाली नौका, बिजली का खंभा, बक्सा, बांसुरी, ईंट, फ्रॉक, बाल्टी, रेफ्रिजरेटर, फव्वारा, टेलीफोन, फूलगोभी, गैस का चूल्हा, जंजीर, टॉफियां, चक्की, साइकिल पंप, अंगूर, आरी, हरी मिर्च, स्कूल का बस्ता, हाथगाड़ी, कैंची, हारमोनियम, सिलाई मशीन, आइसक्रीम और जूता जैसे प्रतीक भी सूची में दिए गए हैं।
जिला परिषद सदस्य और वार्ड पंच के लिए भी अलग सूची
जिला परिषद सदस्य पद के चुनाव चिन्हों में लिफाफा, टीवी, हरी मिर्च और हारमोनियम जैसे प्रतीकों का उल्लेख है। वहीं, वार्ड पंच पद के उम्मीदवारों के लिए भी 40 मुक्त चुनाव चिन्ह तय किए गए हैं।
पंच पद की सूची में पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनावों में इस्तेमाल होने वाले कई प्रतीक भी शामिल हैं। इनमें अलमारी, चप्पलें, बांसुरी, फव्वारा, हरी मिर्च और हारमोनियम जैसे निशान हैं।
पढ़ें ये खबरें
- ‘रामायण’ में हनुमान चालीसा गाने पर क्या बोले Diljit Dosanjh? अपनी गलती के लिए मांगी माफी
- 8 नवंबर को रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, होटल में भी बेचने पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी
- Ramayana Worldwide Collection: धनतेरस पर ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन 155 करोड़ का किया कलेक्शन
- Ranveer Singh की ‘प्रलय’ की शूटिंग से टले क्रिकेट मैच, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने जताई नाराजगी
- Shehzad Poonawalla बने ‘Rise And Fall 2’ के विनर, जीत की रकम बाढ़ पीड़ितों को किया दान

