Rajasthan Panchayat and Nikay Chunav 2026: राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव 2026 की औपचारिक घोषणा से पहले राजनीतिक दलों ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को प्रदेश के सभी 7 संभागों के लिए संभागीय चुनाव संचालन समितियों का गठन किया है। वहीं, कांग्रेस ने भी अगस्त के पहले सप्ताह से चुनावी तैयारियों को गति देने का ऐलान किया है।

भाजपा ने वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
भाजपा ने प्रत्येक संभाग के लिए तीन-तीन वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी है। इन समितियों का काम चुनावी रणनीति तैयार करना, संगठन के साथ समन्वय बनाए रखना और स्थानीय स्तर पर चुनाव प्रबंधन को मजबूत करना होगा। समितियों में सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और संगठन के अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी इसे पंचायत और निकाय चुनावों के लिए महत्वपूर्ण संगठनात्मक कदम मान रही है।
संभागवार चुनाव संचालन समितियां
- जयपुर: घनश्याम तिवाड़ी, प्रभुलाल सैनी, लालचंद कटारिया
- जोधपुर: ओंकार सिंह लखावत, सी.आर. चौधरी, हेमराज मीणा
- भरतपुर: अरुण चतुर्वेदी, हरीराम रिणवा, शंकर सिंह राजपुरोहित
- कोटा: सी.पी. जोशी, अर्जुनलाल मीणा, अजीत मेहता
- अजमेर: अशोक परनामी, ज्योति मिर्धा, देवजी पटेल
- उदयपुर: राजेंद्र राठौड़, नारायण पंचारिया, जसकौर मीणा
- बीकानेर: मुकेश दाधीच, जसवंत सिंह विश्नोई, संतोष अहलावत
इनमें ओंकार सिंह लखावत धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष, सी.आर. चौधरी किसान आयोग के अध्यक्ष, अरुण चतुर्वेदी वित्त आयोग के अध्यक्ष और जसवंत सिंह विश्नोई जीव कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष हैं।
कांग्रेस अगस्त से उतरेगी मैदान में
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पार्टी पंचायत और निकाय चुनावों के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि अगस्त के पहले सप्ताह से प्रदेशभर में नगर कांग्रेस समितियों, जिला कांग्रेस समितियों और ब्लॉक कांग्रेस समितियों की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में संगठन की स्थिति, चुनावी रणनीति और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। डोटासरा ने कहा कि जिलों के प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं और आम लोगों से संवाद करेंगे। स्थानीय स्तर पर प्राप्त सुझावों और राजनीतिक माहौल का फीडबैक प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा। इसी आधार पर आगे की चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी और संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय होंगी। कांग्रेस का फोकस बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर रहेगा।
पढ़ें ये खबरें
- पीएम विश्वकर्मा योजना से कारीगरों के हुनर को मिल रही नई पहचान: कैथल डीसी अपराजिता
- Rajasthan Panchayat and Nikay Chunav 2026: भाजपा ने संभागवार टीमें उतारीं, कांग्रेस भी अगले महीने से होगी सक्रिय
- कैथल में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला आयोजित, पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा लाभ
- जौहर यूनिवर्सिटी पर बड़ा अपडेट: DM के कहा अभी नहीं होगी कार्रवाई! छात्रों का धरना खत्म होने के संकेत
- रवीना टंडन की CJP विरोध प्रदर्शन पर खरी-खरी, ‘कुछ लोग तो बस रील्स बनाने आए थे’

