SI Paper Leak Accused Lokesh Sharma: राजस्थान में पेपर लीक मामले को लेकर भजनलाल सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। आरोपी शिक्षक लोकेश शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि वह पेपर लीक सरगना के साथ मिलकर काम कर रहा था। एसओजी (SOG) ने हाल ही में 13 दिसंबर को उसे महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, दौसा से गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई एसआई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में हुई है, जिसमें लोकेश शर्मा पर अभ्यर्थियों को पेपर सॉल्व करवाने का आरोप है।

पेपर लीक में दलाली का काम करता था आरोपी
दौसा जिले में पेपर लीक की जांच के दौरान एसओजी ने शिक्षक लोकेश शर्मा को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पेपर लीक के दलाल के रूप में काम करता था। इस मामले के मुख्य सरगना रिंकू शर्मा को एसओजी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। लोकेश शर्मा का रिंकू शर्मा से संपर्क था और वह पेपरों की दलाली कर रहा था। इसी के चलते शुक्रवार को एसओजी ने उसे हिरासत में लेकर जयपुर ले गई।
एसओजी पर उठ रहे सवाल
पेपर लीक मामले में लगातार कार्रवाई हो रही है, लेकिन एसओजी की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन दूसरी ओर पहले गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर्स को कोर्ट से जमानत मिल रही है। ऐसे में जिन एसआई को एसओजी ने गिरफ्तार किया था, वे अब एजेंसी की रडार से बाहर जा रहे हैं।
सरकार की सख्त कार्रवाई और जांच एजेंसियों के कामकाज पर उठ रहे सवालों के बीच पेपर लीक प्रकरण से जुड़े कई नए खुलासे होने की उम्मीद है। बता दें कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग लगातार उठ रही है।
पढ़ें ये खबरें
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम
