Rajasthan Paper Leak Case: राजस्थान के बहुचर्चित पेपर लीक घोटाले में फरार मुख्य आरोपी पंकज भांभू उर्फ यूनिक के खिलाफ मंगलवार को एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) ने बड़ी कार्रवाई की।

चूरू की पूनिया कॉलोनी स्थित आरोपी के घर पर कोर्ट में पेश होने का न्यायिक नोटिस चस्पा किया गया। नोटिस की सार्वजनिक मुनादी ढोल पिटवाकर कराई गई, ताकि क्षेत्र के लोग इसकी जानकारी ले सकें। आरोपी को जयपुर महानगर द्वितीय के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होने का आदेश दिया गया है।
पहले गिरा दिया गया था भाई का अवैध मकान
इससे पहले इसी केस में आरोपी के भाई विवेक भांभू के अवैध रूप से बनाए गए मकान को चूरू नगर परिषद ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया था। मकान पर नगर परिषद ने पुलिस की सिफारिश पर बुलडोजर चलाया था। यह मकान पूनिया कॉलोनी में अवैध रूप से बनाया गया था।
भर्ती परीक्षाओं में बड़ा फर्जीवाड़ा, ₹1 लाख का इनामी आरोपी अब भी फरार
पंकज भांभू पर आरोप है कि वह एसआई भर्ती परीक्षा 2021, JEN भर्ती परीक्षा 2021 सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक कर 500 से अधिक अभ्यर्थियों को फर्जी तरीके से सरकारी नौकरियां दिला चुका है। करीब 10 बड़ी भर्तियों में धांधली में उसका नाम सामने आ चुका है। एसओजी ने उस पर ₹1 लाख का इनाम घोषित किया हुआ है, लेकिन वह अब तक गिरफ्तारी से बचता फिर रहा है।
नकल से बना वनपाल, परिवार को भी दिलवाई नौकरी
जानकारी के अनुसार, खुद नकल करके वनपाल पद पर चयनित हुआ पंकज भांभू पिछले छह वर्षों से सरकारी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी कर रहा था। उसने अपनी पत्नी, भाई और बुआ के दो बेटों को भी इसी नेटवर्क के ज़रिए सरकारी नौकरी दिलवाई।
पढ़ें ये खबरें
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में रात का तापमान लुढ़कना शुरू, जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
- UP Weather: यूपी में आज बारिश का अलर्ट नहीं, साफ रहेगा मौसम; सुबह-रात बढ़ेगी ठंडक
- Bihar Today Weather: बिहार में कब से बढ़ेगी ठंड? मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
- Bihar Morning News: जदयू कार्यालय में जन सुनवाई, कांग्रेस की PC, मां दुर्गा को विदाई
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 21 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
