Rajasthan Patwar Bharti Scam: Patwar Bharti 2021 परीक्षा से जुड़े फर्जीवाड़े में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी ने डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा देने वाली महिला चुंकी बाई उर्फ समी सुमिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह पिछले करीब 18 महीने से फरार चल रही थी।

एसओजी के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए डूंगरपुर समेत कई स्थानों पर लगातार ठिकाने बदल रही थी। आखिरकार उसे जालोर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया।
5 लाख रुपये लेकर बनी थी डमी कैंडिडेट
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया कि मामले की शुरुआत गोपनीय शिकायत से हुई थी। जांच के बाद वर्ष 2024 में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि मूल अभ्यर्थी की जगह डमी कैंडिडेट ने परीक्षा दी थी। इसके बदले आरोपी महिला को 5 लाख रुपये दिए गए थे।
फर्जी फोटो और हस्ताक्षर से दी परीक्षा
एसओजी की जांच में खुलासा हुआ कि 23 अक्टूबर 2021 को जयपुर के परीक्षा केंद्र पर मूल अभ्यर्थी की जगह डमी कैंडिडेट परीक्षा में बैठी थी। इसके लिए आवेदन पत्र में मूल अभ्यर्थी की फोटो हटाकर डमी अभ्यर्थी की फोटो लगाई गई। साथ ही फर्जी हस्ताक्षरों का भी इस्तेमाल किया गया। परीक्षा के बाद मूल अभ्यर्थी का चयन हो गया और उसकी नियुक्ति पटवार हल्का इंदू, कुकड़, सूरतगढ़ में कर दी गई।
खुद भी थी सरकारी नौकरी में
एसओजी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चुंकी बाई (41) जालोर जिले के सरवाना थाना क्षेत्र के डूडसरा गांव की रहने वाली है। गिरफ्तारी के समय वह डीग जिले के उपखंड कार्यालय पहाड़ी में पटवारी के पद पर कार्यरत थी।
जांच अभी भी जारी
एसओजी के अनुसार इस मामले में अब तक कई डमी अभ्यर्थियों और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। भर्ती परीक्षा में शामिल पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और आने वाले समय में अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
पढ़ें ये खबरें
- महामंडलेश्वर पर दुष्कर्म का केस दर्ज: शादी का झांसा देकर महिला का किया शोषण, आरोपी महाराज फरार, ऑडियो और चैट सबूत बने आधार
- नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान : युवाओं के लिए सुनहरा मौका, कई प्रतियोगिताओं में ले सकेंगे हिस्सा
- जंतर-मंतर हिंसा मामला: कई यूट्यूबर्स पर गिरेगी गाज, 3 निजी कंपनियां भी दिल्ली पुलिस की रडार पर
- चालान का गुस्सा थाने की बिजली पर! संविदाकर्मियों ने काट दी थाने की लाइट, निलंबित
- अकेले में अश्वलीलताः 10 साल के बच्चे के साथ पड़ोसी ने किया गंदा काम, फिर ऐसे खुली काली करतूत की पोल…

