Rajasthan Politics: सीकर में बीजेपी नेता डॉ. बीएल रणवा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। डोटासरा की हालिया टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. रणवा ने कहा कि सार्वजनिक मंच से एक किसान के बेटे पर टिप्पणी कर उनके मूल अधिकारों का हनन किया गया है।

डॉ. रणवा ने सवाल उठाया कि क्या अब यह भी तय किया जाएगा कि वह किस रंग की जैकेट पहनें। उन्होंने कहा कि केसरिया रंग के अपमान का अधिकार डोटासरा को किसने दिया। उनके मुताबिक भगवा और केसरिया एक ही रंग हैं, जो साधु-संतों, त्याग, आध्यात्म और वीरता के प्रतीक माने जाते हैं। बीजेपी नेताओं ने इस टिप्पणी को साधु-संतों, देवी-देवताओं और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान भी बताया।
डोटासरा ने की थी टिप्पणी
हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने डॉ. रणवा पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि सीकर में एक डॉक्टर है, जिसका अस्पताल ठीक से नहीं चलता और वह सरकारी योजनाओं के सहारे चल रहा है। इसी दौरान उन्होंने भगवा जैकेट पहनने को लेकर भी टिप्पणी की थी।
सरकारी योजनाओं पर सवाल गलत
डॉ. रणवा ने कहा कि वह अस्पताल के ट्रस्टी हैं और यदि अस्पताल सरकारी योजनाओं के तहत आमजन की सेवा कर रहा है, तो इसमें आपत्ति की कोई वजह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डोटासरा को इससे परेशानी नहीं होनी चाहिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है।
- इंदौर में अपराधियों की खैर नहीं ! CM डॉ मोहन करेंगे शस्त्र पूजन, पुलिस को मिलेंगी 50 हाईटेक बाइक, DRP लाइन में विजयदशमी का आयोजन, पुलिस अनाउंसमेंट सिस्टम और लाइट से लैस होंगी आधुनिक बाइक
- रात में सोते समय हाथ सुन्न हो जाते हैं? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं ये कारण
- रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से की फायरिंगः पेट में गोली लगने से युवक घायल, पिता-पुत्र हिरासत में
- पटना में चाचा ने भतीजे की 6 गोली मारकर की हत्या, आरोपी का बहू के साथ था अवैध संबंध
- महाराष्ट्र में सूखे से फसल हुई बर्बाद, लाचार किसान पिता ने दी जान, बेटी की मेडिकल फीस भी नहीं हुई माफ
