Rajasthan Politics: बारां. राजस्थान के अंता (बारां) उपचुनाव में सियासी सरगर्मी चरम पर है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, बीजेपी के मोरपाल सुमन और निर्दलीय नरेश मीणा की उम्मीदवारी ने मुकाबले को त्रिकोणीय और रोमांचक बना दिया है।

इस बीच, कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल के सोशल मीडिया पोस्ट ने हलचल मचा दी। नरेश मीणा के समर्थक गुंजल के रुख का इंतजार कर रहे थें, लेकिन गुंजल ने स्पष्ट कर दिया कि वे कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया का प्रचार करेंगे।
गुंजल ने सोशल मीडिया पर लिखा, “खैराली गांव में नरेश मीणा के फ्लेक्स पर मेरा फोटो लगाया गया है, जो पूरी तरह गलत है। मैं कांग्रेस कार्यकर्ता हूं और कांग्रेस उम्मीदवार के साथ हूं। मेरी अपील है कि मेरा फोटो किसी निर्दलीय या अन्य उम्मीदवार के साथ न लगाया जाए।” इस बयान ने नरेश मीणा के समर्थकों को झटका दिया है, जो गुंजल का समर्थन चाहते थे।
दरअसल, पहले गुंजल और नरेश मीणा के बीच सियासी तालमेल दिखा था। एसडीएम थप्पड़कांड में नरेश मीणा की जेल के बाद गुंजल ने उनकी रिहाई के लिए मोर्चा खोला था। इस कारण नरेश के समर्थकों को गुंजल के समर्थन की उम्मीद थी। लेकिन गुंजल के ताजा बयान ने सियासी समीकरण बदल दिए है।
पढ़ें ये खबरें
- वाशिंगटन में अगले हफ्ते हो सकती है इजरायल-लेबनान वार्ता, US की मध्यस्थता में तय होगा सीजफायर का रोडमैप
- जब धरती के सितारे ने देखें आसमान के तारे: ब्रह्मांड दर्शन एवं खगोल विज्ञान कार्यशाला में टेलिस्कोप से तारों का अद्भुत अवलोकन
- ट्रक ड्राइवर बनकर छिपा था नक्सली, 12 साल से फरार यूएपीए का आरोपी गिरफ्तार
- National Morning News Brief: बंगाल में अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र, असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38% वोटिंग, महाराष्ट्र में अब पुजारियों को मिलेगी रोजागर की गारंटी
- CG Morning News : मुख्यमंत्री निवास में होगी महत्वपूर्ण बैठक, CM साय ज्योतिबा फुले जंयती कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर के अपग्रेडेशन से 2 दिन सेवाएं रहेंगी बाधित, कांग्रेस बोली- आत्मानंद स्कूलों में फीस वसूलने का निर्णय गलत… पढ़ें और भी खबरें
