Rajasthan Politics: बारां. राजस्थान के अंता (बारां) उपचुनाव में सियासी सरगर्मी चरम पर है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, बीजेपी के मोरपाल सुमन और निर्दलीय नरेश मीणा की उम्मीदवारी ने मुकाबले को त्रिकोणीय और रोमांचक बना दिया है।

इस बीच, कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल के सोशल मीडिया पोस्ट ने हलचल मचा दी। नरेश मीणा के समर्थक गुंजल के रुख का इंतजार कर रहे थें, लेकिन गुंजल ने स्पष्ट कर दिया कि वे कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया का प्रचार करेंगे।
गुंजल ने सोशल मीडिया पर लिखा, “खैराली गांव में नरेश मीणा के फ्लेक्स पर मेरा फोटो लगाया गया है, जो पूरी तरह गलत है। मैं कांग्रेस कार्यकर्ता हूं और कांग्रेस उम्मीदवार के साथ हूं। मेरी अपील है कि मेरा फोटो किसी निर्दलीय या अन्य उम्मीदवार के साथ न लगाया जाए।” इस बयान ने नरेश मीणा के समर्थकों को झटका दिया है, जो गुंजल का समर्थन चाहते थे।
दरअसल, पहले गुंजल और नरेश मीणा के बीच सियासी तालमेल दिखा था। एसडीएम थप्पड़कांड में नरेश मीणा की जेल के बाद गुंजल ने उनकी रिहाई के लिए मोर्चा खोला था। इस कारण नरेश के समर्थकों को गुंजल के समर्थन की उम्मीद थी। लेकिन गुंजल के ताजा बयान ने सियासी समीकरण बदल दिए है।
पढ़ें ये खबरें
- छठ महापर्व को लेकर प्रशासन सख्त, KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, लगा जुर्माना
- ‘अखिलेश जी! आइए हो जाये दो-दो हाथ’, ओपी राजभर ने सपा सुप्रीमो को दे डाली खुली चुनौती, जानिए क्यों कही मैदान छोड़कर भागने की बात
- Ayushmann Khurrana Threat: आयुष्मान खुराना को मिला धमकी भरा वॉइस नोट, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी करोड़ों की फिरौती
- राजगीर महोत्सव: 26 से 28 नवंबर तक सजेगी सांस्कृतिक शाम, दंगल और ग्राम श्री मेला होंगे मुख्य आकर्षण
- एक हस्ताक्षर से उत्तराखंड की जमीन किसी को भी सौंप देंगे CM धामी- कुमारी सैलजा
