Rajasthan Politics: राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने जा रहे हैं, जिनमें खींवसर सीट सबसे चर्चित बन चुकी है। यहां से नागौर सांसद और खींवसर के पूर्व विधायक हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल उम्मीदवार हैं, जिनके प्रचार में हनुमान बेनीवाल जुटे हुए हैं। बेनीवाल अपनी देसी शैली और जनता से सीधे जुड़ने वाली भाषण शैली के लिए जाने जाते हैं।

मुख्यमंत्री चयन प्रक्रिया पर बेनीवाल का कटाक्ष मंगलवार को एक चुनावी रैली में बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर भाजपा की मुख्यमंत्री चयन प्रक्रिया पर व्यंग्य किया। उन्होंने भजनलाल को पर्ची मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया, क्योंकि विधायक दल की बैठक में उनका नाम पर्ची से चुना गया था। बेनीवाल ने मजाक में कहा कि अगर वसुंधरा राजे में हिम्मत होती तो पर्ची में अपना नाम पढ़ देतीं और उसे खा जातीं।
वसुंधरा को सीएम पद की पर्ची सौंपी थी गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री के नाम का चयन होना था। विधायक दल की बैठक में राजनाथ सिंह एक पर्ची लेकर पहुंचे थे, जिसमें मुख्यमंत्री पद के लिए भजनलाल शर्मा का नाम लिखा था। उन्होंने वह पर्ची वसुंधरा राजे को सौंप दी थी, जो बैठक में उनके पास बैठी थीं।
पढ़ें ये खबरें भी
- IPS अंकिता शर्मा के समर्थन में भाजपा विधायक, कहा- देशभर में 100 से अधिक महिलाओं ने विजयदशमी पर की हर्ष फायरिंग, आईजी यादव के बयान पर जताई आपत्ति
- बिहार MLC चुनाव: मतदान के बीच अनंत सिंह के आवास पर मन रहा जीत का जश्न, अनुज सिंह को दिया है समर्थन
- एक छोटा सा कपूर और वास्तुदोष का परमानेंट इलाज! जानें वो गुप्त तरीका जो कोई नहीं बताता
- पहले FIR नहीं, अब पेंशन-रिटायरमेंट बेनिफिट्स मिलेंगे; कैश कांड के आरोपी जज यशवंत वर्मा को लोकसभा से भी राहत देने की तैयारी !
- अक्षरा सिंह से माफी के बाद फिर आमने-सामने पवन और ज्योति सिंह, जानिए पुरानी शादी, तलाक की अर्जी और ताजा विवाद का पूरा सच
