Rajasthan Politics: डीग में हुए पंचायत उपचुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी को कामां और पहाड़ी दोनों सीटों पर जीत मिली है। जीत के तुरंत बाद विधायक नौक्षम चौधरी ने बयान दिया कि इस चुनाव में विपक्ष ही नहीं, बल्कि बीजेपी सरकार के एक मंत्री तक पार्टी के खिलाफ काम कर रहे थे।

चौधरी ने कहा कि उपचुनाव हमेशा चुनौतीपूर्ण होते हैं और इस बार मुकाबला और कठिन था क्योंकि कांग्रेस की पूर्व मंत्री और एक वर्तमान भाजपा मंत्री भी बीजेपी प्रत्याशियों के खिलाफ खड़े दिखाई दिए। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत से पार्टी ने बाजी मारी।
कामां में सुरज्ञान देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी धर्मवती को सिर्फ 1 वोट से हराया, जबकि पहाड़ी में बीजेपी उम्मीदवार निसार खान ने कांग्रेस प्रत्याशी इमरान को 2 वोट से मात दी। बेहद करीबी मुकाबले में मिली इस जीत को चौधरी ने कार्यकर्ताओं की जीत बताया और कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता जब मैदान में उतरते हैं तो जीत सुनिश्चित कर लेते हैं।
गौरतलब है कि पहले इन दोनों पंचायत समितियों में पूर्व मंत्री जाहिदा खान के बेटे साजिद खान और बेटी डॉ. शहनाज प्रधान थे। लेकिन पंचायत राज विभाग ने 22 अगस्त 2025 को नियमों के उल्लंघन और योजनाओं में गड़बड़ी के आरोपों पर दोनों की सदस्यता रद्द कर दी थी। इसके बाद इन सीटों पर उपचुनाव कराए गए।
पढ़ें ये खबरें
- महिला के घर आग लगाने का मामलाः TI ने कहा- ‘तुझे बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा’ पुलिस का पीड़िता को धमकाने का वीडियो वायरल
- विपक्ष फैला रहा अफवाह, देश में तेल-गैस की कमी नहीं, बॉर्डर फेंसिंग पर बोले मंत्री दिलीप जायसवाल, राहुल गांधी पर साधा निशाना
- वाराणसी में 31 मार्च को एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ मोहन के नेतृत्व में मिलेगा नया आयाम, निवेश-निर्यात, ओडीओपी, शिल्प और पर्यटन को मिलेगी नई गति
- ‘No Kings-No Kings’ डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ लाखों लोग सड़कों पर, अमेरिका से यूरोप तक दिखा उबाल
- स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भर होता बिहार, दिल्ली-मुंबई की निर्भरता खत्म, रोबोटिक सर्जरी से बढ़ी मरीजों की सक्सेस रेट
