Rajasthan Politics: डीग में हुए पंचायत उपचुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी को कामां और पहाड़ी दोनों सीटों पर जीत मिली है। जीत के तुरंत बाद विधायक नौक्षम चौधरी ने बयान दिया कि इस चुनाव में विपक्ष ही नहीं, बल्कि बीजेपी सरकार के एक मंत्री तक पार्टी के खिलाफ काम कर रहे थे।

चौधरी ने कहा कि उपचुनाव हमेशा चुनौतीपूर्ण होते हैं और इस बार मुकाबला और कठिन था क्योंकि कांग्रेस की पूर्व मंत्री और एक वर्तमान भाजपा मंत्री भी बीजेपी प्रत्याशियों के खिलाफ खड़े दिखाई दिए। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत से पार्टी ने बाजी मारी।
कामां में सुरज्ञान देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी धर्मवती को सिर्फ 1 वोट से हराया, जबकि पहाड़ी में बीजेपी उम्मीदवार निसार खान ने कांग्रेस प्रत्याशी इमरान को 2 वोट से मात दी। बेहद करीबी मुकाबले में मिली इस जीत को चौधरी ने कार्यकर्ताओं की जीत बताया और कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता जब मैदान में उतरते हैं तो जीत सुनिश्चित कर लेते हैं।
गौरतलब है कि पहले इन दोनों पंचायत समितियों में पूर्व मंत्री जाहिदा खान के बेटे साजिद खान और बेटी डॉ. शहनाज प्रधान थे। लेकिन पंचायत राज विभाग ने 22 अगस्त 2025 को नियमों के उल्लंघन और योजनाओं में गड़बड़ी के आरोपों पर दोनों की सदस्यता रद्द कर दी थी। इसके बाद इन सीटों पर उपचुनाव कराए गए।
पढ़ें ये खबरें
- 46 चौके और 7 छक्के… नाबाद 400 रन, रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 78 साल बाद हुआ ऐसा कारनामा
- JTET-2026 का एडमिट कार्ड जारी, 1 नवंबर को 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा; 4.40 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
- श्रीमंत झा ने जर्मनी पैरा-आर्मरेसलिंग कप 2026 में जीता एक रजत, एक कांस्य पदक, शहीद सैनिकों को समर्पित किया मेडल
- ग्वालियर ट्रक हादसे के घायलों से मिले CM डॉ. मोहन: जयारोग्य अस्पताल पहुंचकर जाना हाल-चाल; डॉक्टरों को दिए ये निर्देश
- IAS अधिकारी की फर्जी Facebook ID बनाने वाला शातिर गिरफ्तार, शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की ठगी का आरोपी भी यूपी से पकड़ाया
