Rajasthan Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर जामा मस्जिद विवाद को लेकर संयम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भड़काऊ तत्वों का समाज में कोई स्थान नहीं होना चाहिए और सभी धर्मों का सम्मान अनिवार्य है। पत्रकारों से बातचीत में राठौड़ ने कहा, जो भी समाज में कटुता फैलाने का प्रयास कर रहा है, उसका बहिष्कार किया जाना चाहिए। हमें किसी भी कीमत पर तनाव नहीं बढ़ने देना चाहिए।

उन्होंने पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं को साफ निर्देश दिए कि कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जिससे किसी भी समुदाय की भावनाएं आहत हों।
यह राजनीतिक नहीं, राष्ट्रीय एकता का विषय
मदन राठौड़ ने यह भी बताया कि विवाद की खबर मिलते ही स्थानीय विधायकों को स्थिति नियंत्रित करने और शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा, यह मामला राजनीति का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द का विषय है। हम सभी को मिलकर इसे शांति और समझदारी से सुलझाना चाहिए।
शांति व्यवस्था भंग हो सकती थी – राठौड़
राठौड़ ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने सबसे पहले पार्टी विधायक बालमुकुंद आचार्य से संपर्क किया और उन्हें प्रायश्चित करने को कहा। राठौड़ ने कहा, विधायक ने न केवल प्रायश्चित किया, बल्कि खेद भी व्यक्त किया। इसके बाद मामला शांत हो जाना चाहिए था।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कुछ असामाजिक तत्व इकट्ठा हो जाते, तो शांति व्यवस्था बिगड़ सकती थी। “सौभाग्य से ऐसा नहीं हुआ और स्थिति नियंत्रण में रही, उन्होंने जोड़ा।
पढ़ें ये खबरें
- बिहार में सम्राट सरकार का शक्ति प्रदर्शन, ध्वनिमत से पास किया फ्लोर टेस्ट, बोले- सत्ता किसी की बपौती नहीं
- Bihar Vidhansabha Session: सम्राट चौधरी ने जीता विश्वास मत, विपक्ष ने सदन का किया बहिष्कार
- Union Carbide Toxic Waste Case: HC ने 900 मीट्रिक टन राख टॉक्सिसिटी आकलन पेश करने के दिए निर्देश, 22 जून को अगली सुनवाई
- हिसार विवाद: पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला को SIT का नोटिस, CIA मामले में मांगा जवाब
- Mango Rabdi Falooda : आम से बनाना है कुछ नया डेजर्ट, तो ट्राय करें “मैंगो रबड़ी फालूदा” …
