Rajasthan Politics: राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में BJP ने गुरुवार को अपना सबसे बड़ा दांव चल दिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व CM वसुंधरा राजे एक ही रथ पर सवार होकर BJP प्रत्याशी मोरपाल सुमन के लिए रोड शो करने पहुंचे। दोनों नेताओं की एकजुट तस्वीर ने कांग्रेस के ‘BJP में अंतर्कलह’ वाले नैरेटिव को ध्वस्त कर दिया।

अब मोरपाल के पास ही आना है
रोड शो के दौरान वसुंधरा राजे ने मंच से ऐलान किया, लोग पूछते हैं-समस्या लेकर कहां जाएं? अब आप मोरपाल सुमन के पास जाएंगे। विधायक आपका, सांसद आपका, सरकार आपकी-सारी शिकायतें यहीं निपटेंगी।
उन्होंने बैरवा समाज को सीधे संबोधित करते हुए डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा का जिक्र किया, “हमारे डिप्टी CM साहब खुद आपके बीच आए है। हम एक समाज के लिए नहीं, पूरे समाज के लिए काम कर रहे है।
पायलट का 24 घंटे पुराना तंज धरा रह गया
एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अंता में रोड शो कर दावा किया था, BJP में कलह है, इसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा। दूसरे ही दिन भजनलाल-वसुंधरा का संयुक्त शो उस दावे पर करारा तमाचा साबित हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल ने मंच से कहा, कि वसुंधरा जी जो बोल रही हैं, वो सौ फीसदी होगा। डबल इंजन की सरकार आपके हर काम को दोगुनी रफ्तार से पूरा करेगी।
पढ़ें ये खबरें
- MP में राजनीतिक नियुक्तियां शुरूः पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया बने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष, पूर्व IAS केके सिंह और पूर्व एडिशनल सेक्रेटरी वीरेंद्र कुमार सदस्य
- Neerja Modi School Case: जयपुर के नामी स्कूल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, CBSE के आदेश पर रोक
- खाटू श्याम मंदिर पर मंडराया खतरा! पाकिस्तान भेजी गई मंदिर की गुप्त जानकारी, गाजियाबाद में जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश
- अनूपपुर सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 2 लोगों की मौतः ट्रैक्टर के पीछे तेज रफ्तार कार जा घुसी, 2 लोग घायल
- Bihar Road Accident: जदयू विधायक विभा देवी और पूर्व मंत्री के बेटे की सड़क हादसे में मौत, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
