Rajasthan Politics: राजस्थान में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा उपचुनावों में बीजेपी ने सात में से पांच सीटों पर जीत दर्ज कर बड़ी सफलता हासिल की है। खास बात यह है कि इन सीटों में से केवल एक सीट पहले से बीजेपी के पास थी। ये उपचुनाव ऐसे समय में हुए, जब कुछ महीने पहले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को राज्य की 11 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं उपचुनाव में जीत के बाद सभी विजयी नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सलूंबर से विधायक शांता देवी, झुंझुनूं से विधायक राजेन्द्र भाम्बू, देवली-उनियारा से विधायक राजेन्द्र गुर्जर, रामगढ़ से विधायक सुखवंत सिंह और खींवसर से विधायक रेवंतराम डांगा को जीत की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने विधायकों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और कहा, एक जनप्रतिनिधि के रूप में आपके निर्वाचन क्षेत्र और प्रदेश की जनता के प्रति आपकी जिम्मेदारी बढ़ गई है।
बीजेपी की नई होर्डिंग: विकास की विजय
उपचुनाव में मिली जीत के बाद जयपुर की सड़कों पर बीजेपी की नई होर्डिंग लगाई गई है। इस होर्डिंग में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तस्वीर के साथ विकास की विजय का स्लोगन दिख रहा है। साथ ही मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए विक्ट्री का निशान भी दिखाई दे रहा है।
बीजेपी की इस होर्डिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश प्रभारी राधे मोहन, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, डिप्टी सीएम दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा की तस्वीरें भी शामिल हैं।
पढ़ें ये खबरें
- मुरिया दरबार के राजनीतिकरण के आरोप पर मुख्यमंत्री साय का पलटवार, कहा- कांग्रेस बताए जनजाति समाज के लिए क्या किया?
- Jharkhand Crime: महज 150 रुपये के फूड ऑर्डर पर खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में युवक की हत्या, दुकानदार परिवार के 5 आरोपी गिरफ्तार
- MP पुलिस मुख्यालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 डीएसपी को सौंपी गई नई जिम्मेदारी; तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
- Bihar MLC Elections: नीरज कुमार ने दिखाया विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ई रसगुल्ला वाला चुनाव नहीं
- Dhanbad Alleppey Express: धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस अब तिरुअनंतपुरम तक चलेगी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी मंजूरी
