Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विधानसभा में छह विधायकों के निलंबन को लेकर कांग्रेस का विरोध लगातार जारी है। रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अध्यक्षता में आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। अगर सत्ता पक्ष के साथ गतिरोध नहीं टूटा, तो कांग्रेस ने सोमवार को विधानसभा के घेराव की योजना बनाई है।

विधानसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की एंट्री
कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि जब तक निलंबित विधायकों की बहाली नहीं होती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगी जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। इस विरोध को और आक्रामक बनाने के लिए कांग्रेस ने अशोक गहलोत, सचिन पायलट और हरीश चौधरी को भी सोमवार को सदन में बुलाने का फैसला किया है।
सदन के बाहर भी कांग्रेस का प्रदर्शन
विधानसभा के भीतर ही नहीं, बल्कि बाहर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जुटाने की रणनीति बनाई जा रही है। पार्टी ने सोमवार को सदन के घेराव की पूरी तैयारी कर ली है।
विधानसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी, लेकिन कांग्रेस की रणनीति को देखते हुए भारी हंगामे की संभावना जताई जा रही है। अब देखना यह होगा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जारी यह टकराव क्या नया मोड़ लेता है।
पढ़ें ये खबरें
- इधर BJP मुख्यमंत्री शपथ लेगा; उधर देशभर में बंगाल का आलू जाएगा, धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- यह सिर्फ घोषणा नहीं…
- Bihar Weather Report: बिहार में अभी से झुलसाने लगी गर्मी, हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी
- MP Morning News: लाडली बहनों को मिलेगा सौगात, आष्टा में सीएम का रोड शो, 17 अप्रैल को कांग्रेस की बड़ी बैठक, NDA-NA और CDS परीक्षा आज, भोपाल और नीमच के कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल
- Bilaspur News Update : महिला वकील से ठगी, LTT-हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध रेत खनन रोकने गई वन टीम पर हमला, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष की सजा, सूने मकान में चोरी
- Morning News Brief: पीएम मोदी और राहुल की मुलाकात; आशा भोसले को हार्ट अटैक; पीएम मोदी ने ममता से 15 साल का हिसाब मांगा
