Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विधानसभा में छह विधायकों के निलंबन को लेकर कांग्रेस का विरोध लगातार जारी है। रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अध्यक्षता में आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। अगर सत्ता पक्ष के साथ गतिरोध नहीं टूटा, तो कांग्रेस ने सोमवार को विधानसभा के घेराव की योजना बनाई है।

विधानसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की एंट्री
कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि जब तक निलंबित विधायकों की बहाली नहीं होती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगी जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। इस विरोध को और आक्रामक बनाने के लिए कांग्रेस ने अशोक गहलोत, सचिन पायलट और हरीश चौधरी को भी सोमवार को सदन में बुलाने का फैसला किया है।
सदन के बाहर भी कांग्रेस का प्रदर्शन
विधानसभा के भीतर ही नहीं, बल्कि बाहर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जुटाने की रणनीति बनाई जा रही है। पार्टी ने सोमवार को सदन के घेराव की पूरी तैयारी कर ली है।
विधानसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी, लेकिन कांग्रेस की रणनीति को देखते हुए भारी हंगामे की संभावना जताई जा रही है। अब देखना यह होगा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जारी यह टकराव क्या नया मोड़ लेता है।
पढ़ें ये खबरें
- गैस लीक होने से किचन में लगी आगः प्रेशर कुकर फटा, महिला झुलसी, पुलिस – फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
- सिंगरौली में श्रमिकों पर कथित लाठीचार्ज का विरोध: टीआई को हटाने की मांग को लेकर थाने का घेराव, राजनीतिक भूमिका पर उठ रहे सवाल!
- दिवाली से पहले महंगाई का झटका: अहमदाबाद में CNG ₹100 के पार, बढ़ा आर्थिक बोझ
- फुलवारीशरीफ थाने में 11 लाख की रिश्वत लेकर तस्कर छोड़े, अपर थानाध्यक्ष समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
- चार करोड़ की वसूली के लिए कारोबारी से मारपीट, जान से मारने की धमकी, अनवर ढेबर समेत 6 के खिलाफ FIR दर्ज
