Rajasthan Politics: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान सरकार के दो साल पूरे होने और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। डोटासरा ने कहा कि आज से ठीक दो साल पहले एक ड्रामा हुआ था, और आज भी दिल्ली से आई पर्ची पढ़कर वही नाटक हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को दो साल की उपलब्धियों के बजाय जनता से किए गए वादों पर ध्यान देना चाहिए।

डोटासरा ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था गड़बड़ है, पहले मिलने वाला बीमा कम कर दिया गया है, और सीएचसी-पीएचसी की संख्या घट रही है। वहीं, किसान खाद के लिए लंबी लाइनों में लग रहे हैं। उन्होंने कहा, किसान लठ खा रहे हैं लेकिन खाद नहीं मिल रही। कृषि मंत्री भी मान रहे हैं कि समस्या जायज है, लेकिन बात हमारे तक नहीं पहुंची।
सरकार के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दावा किया कि राज्य सरकार ने सुशासन और विकास में 70% वादे पूरे कर लिए हैं। दो बजट घोषणाओं में से 73% पूरी हो चुकी हैं या प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान देश के बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल है, और 11 राष्ट्रीय योजनाओं में पहला, पांच में दूसरा और नौ में तीसरा स्थान हासिल किया है।
पढ़ें ये खबरें
- छपरा में धूमधाम से हुआ दशानन का दहन, अहंकार रूपी रावण का हुआ अंत, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
- अमित शाह पहुंचे गुलजार सिंह के घर, 2-3 महीने में इंसाफ का दिया भरोसा; CBI जांच की उठी मांग
- SUV और KIA में जबरदस्त भिड़ंत, चकनाचूर हुईं दोनों गाड़ियां; दो की मौत, एक घायल
- जयपुर में बैठकर अमेरिका में ठगी का खेल, iPhone ठीक करने के बहाने फंसाते थे नागरिक; 10 गिरफ्तार
- Ritu Barala Case: जयपुर में जीरो FIR पर घिरी कांग्रेस? मदन राठौड़ ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा
