Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा में पक्ष और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध आखिरकार खत्म हो गया। गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में दोनों पक्षों के विधायकों की बैठक हुई, जिसके बाद सहमति बनी और विवाद को सुलझा लिया गया।

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संयम और सौहार्द्र का परिचय देते हुए कहा, कोई माफी मत मांगो, मैं पूरे सदन से माफी मांगता हूं। उनकी इस भावनात्मक अपील ने माहौल को शांत कर दिया, जिसके बाद मौजूद नेता भी नरम पड़े और गतिरोध समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
विधानसभा में विधायकों को किया संबोधित
गतिरोध खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री ने सदन में सभी विधायकों को संबोधित किया और कहा कि लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपील की कि भविष्य में किसी भी तरह की अशोभनीय स्थिति से बचा जाए ताकि सदन सुचारू रूप से कार्य कर सके।
पढ़ें ये खबरें
- मुकेश जोशी हत्याकांड के बाद जागी पुलिस! निरीक्षक और उप निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
- Hero MotoCorp Share Price : हीरो मोटोकॉर्प के शेयर क्रैश, मार्च में रिकॉर्ड तोड़ गाड़ियां बेची, फिर धड़ाम
- Powerica IPO Listing: पोर्टफोलियो नहीं हुआ चार्ज, निवेशकों को लगा तगड़ा झटका, जानिए कितने में लिस्टिंग?
- नीतीश कुमार आरजेडी विधायक फैजल रहमान ने की मुलाकात, सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर कर बताई वजह, बिहार में क्या फिर मचेगा राजनीतिक घमासान!
- चांदनी चौक टाउन हॉल के पुनर्विकास को हरी झंडी, 36 महीने में बनेगा पर्यटन हब
