Rajasthan Politics: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सोमवार को फोन टैपिंग मामले में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेष कार्य अधिकारी (OSD) रहे लोकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 2020 का है, जब कुछ कथित ऑडियो क्लिप सामने आए थे। इन क्लिप्स में विधायकों की बातचीत से जुड़ी जानकारी लीक होने का दावा किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार लोकेश शर्मा को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया था, जहां उनकी गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने खुद फोन पर इस खबर की पुष्टि की। शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने गहलोत सरकार के राजनीतिक विरोधियों और बागी विधायकों की बातचीत को अवैध तरीके से रिकॉर्ड कर सार्वजनिक किया। हालांकि, लोकेश शर्मा ने अपनी भूमिका से इनकार करते हुए कहा है कि उन्होंने केवल गहलोत के निर्देशानुसार ऑडियो क्लिप्स को आगे भेजा था।
यह पूरा विवाद राजस्थान में 2020 के सियासी उठापटक से जुड़ा है, जब तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायकों ने गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत की थी। उस दौरान कुछ ऑडियो क्लिप्स वायरल हुई थीं, जिनमें कथित तौर पर विधायकों को खरीद-फरोख्त की कोशिशों की बातचीत सुनाई दी। इन क्लिप्स को गहलोत सरकार ने सबूत के तौर पर पेश किया था, लेकिन बाद में आरोप लगे कि ये क्लिप्स अवैध तरीके से रिकॉर्ड की गई थीं।
बता दें कि इससे पहले लोकेश शर्मा ने 14 नवंबर को दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन इसे वापस ले लिया। इसके बाद से उनकी गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई थी।
पढ़ें ये खबरें
- बारिश से बेहाल जनता के लिए बड़ी राहत! बारिश से प्रभावित परिवारों को तुरंत मिलेगी मदद, जानें पूरी डिटेल
- सड़क पर खुला तार बना काल: शॉपिंग करने निकले भाजयुमो जिला महामंत्री की करंट से मौत, पत्नी भी चपेट में आई
- अस्थायी गौठान में मवेशियों की मौत, दो दिनों में 20 से ज्यादा पशुओं के दम तोड़ने का दावा, व्यवस्था पर उठे सवाल
- बहराइच में गड्ढे में मिला लावारिस नवजात, पुलिस ने सुरक्षित निकाला
- भाई वीरेंद्र का हमला, ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग, Gen-Z और युवाओं से सड़क पर उतरने की अपील

