Rajasthan Politics: जयपुर: जयसिंहपुरा खोर में दलित युवती से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में न्याय की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया। पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग के साथ टीकाराम जूली ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार अपराध पर ध्यान नहीं दे रही है।

उन्होंने कहा, “प्रदेश में अपराध की बाढ़ आ गई है। बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म हो रहे हैं, पर मुख्यमंत्री को विदेश यात्राओं से फुर्सत नहीं है। राज्य में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति बेहद खराब हो गई है, और सरकार पूरी तरह निष्क्रिय है।”
पीड़िता के परिवार को सुरक्षा और मदद मिले
जूली ने राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को नौकरी, आर्थिक मदद और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि परिवार पर दबाव डाला जाएगा और गवाहों के बयान बदलवाने की कोशिश होगी, इसलिए सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए।
गुड गवर्नेंस नहीं सरकार की प्राथमिकता
टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के एजेंडे में गुड गवर्नेंस नहीं है। उन्होंने कहा, “हम इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर संघर्ष जारी रखेंगे।”
सरकार की संवेदनहीनता पर सवाल
जूली और कांग्रेस के सचेतक रफीक खान ने सरकार की संवेदनहीनता पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक राज्य का कोई प्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा। उन्होंने मांग की कि पीड़िता को सरकारी नौकरी और परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए।
टीकाराम जूली और कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा।
पढ़ें ये खबरें भी
- स्कूल है या तबेला? मुख्य गेट पर बंधे रहते हैं मवेशी, ग्राउंड में उपले और छत पर सूख रही सरसों
- पटना में मूर्ति विसर्जन के बाद हिंसक झड़प, गांव में पथराव और फायरिंग, 10 हिरासत गिरफ्तार
- उत्तराखंड सरकार का 7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, कुंभ, सड़क, मेडिकल कॉलेज और किसानों पर फोकस
- गुरुग्राम में नशे की बड़ी खेप जब्त, 673 किलो गांजे के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- इलेक्ट्रिक व्हीकल की बढ़ानी है बैटरी लाइफ, चार्जिंग के वक्त भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

