Rajasthan Politics: राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा महुवा पहुंचे, जहां उनका ज़ोरदार स्वागत हुआ. मीन भगवान मंदिर से अंबेडकर सर्किल तक शोभायात्रा में जगह-जगह जेसीबी से दोनों नेताओं पर फूल बरसाए गए. अखिल भारतीय जाटव उत्थान समारोह में बोलते हुए किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस पर सीधा हमला किया.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को डराकर काम करवाना चाहती है और सत्ता में आने का मकसद बस आराम, पैसा और भाई-भतीजावाद है. उनका कहना था कि देश के लिए जरूरत पड़े तो वे और प्रेमचंद बैरवा जान की बाजी लगाने के लिए तैयार हैं.
समारोह में किरोड़ी लाल मीणा ने महुवा के पूर्व विधायक पर भी बिना नाम लिए तंज कसा. उन्होंने कहा कि कुछ लोग दिखावे के लिए वाल्मीकि समाज के घर खाना खाने जाते हैं, जबकि खाना और प्लेट अपने साथ ले जाते हैं. ऐसे लोगों को उन्होंने ढोंगी बताते हुए समाज से सतर्क रहने की अपील की.
अपने भाषण के दौरान मीणा ने कहा कि उन्हें कई लोग रोज गालियां देते हैं, खासकर महुवा क्षेत्र से. उन्होंने कहा कि उनकी मां कहती थीं कि गालियों से कुछ नहीं होता और उनके पिता कहते थे कि हाथी अपनी चाल नहीं बदलता, पीछे भौंकने वालों की परवाह नहीं करता. मीणा बोले कि मैं भी हाथी की तरह अपनी राह चलता रहूंगा और रुकूंगा नहीं.
उन्होंने बताया कि उन्होंने कई लोगों के नाम अपनी सूची में जोड़ रखे हैं, लेकिन वे हाथी की पूंछ तक नहीं पकड़ सकते. उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा उनका संकल्प है और दिन-रात मेहनत कर जरूरतमंदों की मदद करना ही उनका धर्म है.
पढ़ें ये खबरें
- राजद में घमासान: जिलाध्यक्षों की नई उम्र सीमा पर तेजस्वी का मंथन, रोहिणी आचार्य के तीखे बयानों से चढ़ा सियासी पारा
- ‘आज जेल होई कल बेल होई’… महिला ने थाने के सामने बनाया रील, केस दर्ज होने पर मांगी माफी, देखें वीडियो
- चंडीगढ़: डिलीवरी बॉय का इंतजार कर रहे कार मालिक से गनपॉइंट पर होंडा सिटी लूटी, 24 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार
- ‘नाराज फूफा’ के ‘क्या मिलेगा ?’ सवाल पर कांग्रेस को देनी पड़ी सफाई, जारी किया लेटेर, BRICS को बताया महत्वपूर्ण मंच
- दिल्ली में 1,000 नए आधुनिक टॉयलेट ब्लॉक बनेंगे, रेखा सरकार ने ₹300 करोड़ का बजट किया मंजूर


