Rajasthan Politics: राजस्थान में भजनलाल सरकार द्वारा पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के कार्यकाल में बने 17 नए जिलों में से 9 को निरस्त करने के फैसले के बाद प्रदेश में विरोध प्रदर्शनों की लहर तेज हो गई है। सोमवार को नीमकाथाना और अनूपगढ़ में अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया गया, साथ ही लोगों ने हाईवे जाम करने की चेतावनी दी।
सांचोर में बड़ी जनसभा
सांचोर जिले को निरस्त करने के विरोध में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने सोमवार को एक विशाल जनसभा का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा, भरतपुर मुख्यमंत्री का जिला है और उनका गांव डीग जिले में आता है। यदि डीग बचेगा, तो सांचोर भी बचेगा। राजा हमेशा फायदे में रहता है।

बिश्नोई ने सरकार के निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा कि डीग, भरतपुर से केवल 35 किलोमीटर दूर है, फिर भी उसे जिला बनाए रखा गया, जबकि सांचोर, जो 150 किलोमीटर दूर है, को खत्म कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की नई जिलों को खत्म करने की वजह उनकी दूरी है, तो डीग जिला क्यों नहीं हटाया गया?
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी भजनलाल सरकार के इस फैसले पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, अगर कम दूरी की वजह से नए जिलों को निरस्त किया जा रहा है, तो डीग को क्यों बनाए रखा गया?
शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में भजनलाल सरकार ने दूदू, केकड़ी, शाहपुरा, नीमकाथाना, गंगापुरसिटी, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, अनूपगढ़ और सांचोर जिलों को समाप्त करने का निर्णय लिया। यह निर्णय उन 17 नए जिलों को प्रभावित करता है, जिनका गठन गहलोत सरकार के समय किया गया था।
सभा में बिश्नोई ने कहा, सांचोर जिले को बचाने की जिम्मेदारी हमारी है। आने वाली पीढ़ियां इस संघर्ष को याद करेंगी। उन्होंने कांग्रेस की ओर से आश्वासन देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार दोबारा सत्ता में आती है, तो सांचोर को फिर से जिला बनाया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- सरकारी स्कूल बना अखाड़ा: टीचर्स में जमकर हुई तू-तू मै-मै! बवाल देख 10 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में भर्ती
- RIMS Security: रिम्स में बदलेगी सुरक्षा व्यवस्था, 400 होमगार्ड हटेंगे, पूर्व सैनिकों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानें क्यों लिया गया फैसला
- राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा : द्रौपदी मुर्मू ने कहा – युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें
- Teja Sajja Wedding: दिसंबर में दूल्हा बनेंगे ‘हनु-मैन’ फेम तेजा सज्जा, उदयपुर में होगी शादी, जानें कौन हैं होने वाली दुल्हन
- तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन 2026, मुजफ्फरपुर समेत 4 जिलों में कल वोटिंग, जानिए पूरी तैयारी
