Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में महेंद्रजीत सिंह मालवीया के कांग्रेस में वापसी के बयान से हलचल तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में रहते हुए उनका दम घुट रहा है। इस बयान के बाद से कांग्रेस और बीजेपी में बयानाजी का दौर जारी है।

मालवीया के बयान पर राजस्थान सरकार में स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी का दम घुट रहा है तो वह कांग्रेस में जाकर फिर से आजादी की सांस ले सकता है।
पार्टी चुनना उनका निजी फैसला
झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि किस पार्टी में रहना है और कहां जाना है, यह पूरी तरह महेंद्रजीत सिंह मालवीया का व्यक्तिगत अधिकार है। इस पर किसी को अनावश्यक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
भीलवाड़ा दौरे के दौरान दिया बयान
स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा रविवार (11 जनवरी) शाम भीलवाड़ा पहुंचे थे, जहां वे भील राजा भलराज की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने मालवीया के कांग्रेस वापसी के संकेतों पर अपनी बात रखी।
याद आए पुराने साथी
मीडिया के सवाल पर मंत्री खर्रा ने कहा कि यह पूरा मामला व्यक्तिगत है। हो सकता है कि महेंद्रजीत सिंह मालवीया को अपने पुराने दिन और पुराने साथी याद आ गए हों। संभव है पुराने साथियों ने कुछ यादें ताजा कर दी हों और इसी वजह से वह अपने पुराने राजनीतिक घर की ओर लौटने का मन बना रहे हों।
पढ़ें ये खबरें
- इंदौर में अपराधियों की खैर नहीं ! CM डॉ मोहन करेंगे शस्त्र पूजन, पुलिस को मिलेंगी 50 हाईटेक बाइक, DRP लाइन में विजयदशमी का आयोजन, पुलिस अनाउंसमेंट सिस्टम और लाइट से लैस होंगी आधुनिक बाइक
- रात में सोते समय हाथ सुन्न हो जाते हैं? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं ये कारण
- रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से की फायरिंगः पेट में गोली लगने से युवक घायल, पिता-पुत्र हिरासत में
- पटना में चाचा ने भतीजे की 6 गोली मारकर की हत्या, आरोपी का बहू के साथ था अवैध संबंध
- महाराष्ट्र में सूखे से फसल हुई बर्बाद, लाचार किसान पिता ने दी जान, बेटी की मेडिकल फीस भी नहीं हुई माफ
