Rajasthan Politics: राजस्थान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की एक बैठक में उस वक्त हंगामा हो गया जब दो पदाधिकारी आपस में भिड़ गए। घटना प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की मौजूदगी में हुई, जहां दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर थप्पड़ और घूंसे बरसाए। बैठक के दौरान मंच पर पहुंचते ही दोनों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

वीडियो हुआ वायरल, कार्यकर्ताओं ने किया बीच-बचाव
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दोनों नेता एक-दूसरे का कॉलर पकड़ते और एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। विवाद बढ़ने पर आसपास मौजूद कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया।
मंच पर चढ़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विवाद उस समय शुरू हुआ जब जैकी नामक नेता को प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मंच पर बुला रहे थे। इसी दौरान जावेद कुरैशी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे झड़प हो गई। जैकी ने पहले जावेद को थप्पड़ मारा, जिसके जवाब में जावेद ने भी थप्पड़ जड़ दिया और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
पार्टी अध्यक्ष ने जताई नाराजगी, मांगी रिपोर्ट
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए इसे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताया। उन्होंने इस मामले में प्रदेश संगठन मंत्री हमीद खान से रिपोर्ट मांगी और दोनों नेताओं को सख्त चेतावनी दी है।
जैकी ने जताया खेद, दी सफाई
घटना के बाद जैकी ने इस विवाद पर खेद जताते हुए कहा कि वह मंच से उतर रहे थे, तभी जावेद कुरैशी ने उनका कॉलर पकड़ लिया और हाथ उठाया, जिससे झड़प हो गई। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए और इससे पार्टी की प्रतिष्ठा प्रभावित होती है।
पढ़ें ये खबरें
- 55 लाख का मुकुट, 6 कैरेट का हीरा… पटना में सजा ‘लालबाग के राजा’ का दरबार
- पाकिस्तान में हाफिज सईद का कारीबी आंतकी ढेर, कराची में अनजान हमलावरों ने गोलियों से भूना
- ममता बनर्जी के 20 बागी सांसदों में 17 बीजेपी में शामिल होंगे: यूसूफ पठान समेत 3 मुस्लिम MP बाहर से समर्थन देंगे
- UP में बैक टू बैक तबादले, PCS और IAS के बाद 121 खंड शिक्षा अधिकारियों को किया गया इधर से उधर
- अखिलेश पर जयंत चौधरी का बड़ा हमला, बोले- ‘सब खोल दिया तो यूपी में खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी’


