Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में रविवार, 11 जनवरी को अचानक हलचल तेज हो गई। एक ओर आदिवासी नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीया के कांग्रेस में वापसी के संकेतों से प्रदेश की सियासत गरमाई रही, वहीं दूसरी ओर दौसा में हुई एक मुलाकात ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी।

दरअसल, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा भाजपा विधायक विक्रम बंशीवाल के साथ कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा के आवास पहुंचे। इस मुलाकात का वीडियो सामने आते ही जिलेभर में कयासों का दौर शुरू हो गया। कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रही सियासी खींचतान के बीच इस घटनाक्रम को अहम माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दौसा आए थे। इसी दौरान वे कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा के निवास पहुंचे। यहां डीसी बैरवा ने उनका स्वागत किया और जय श्रीराम का दुपट्टा पहनाया। बताया जा रहा है कि 10 जनवरी को डीसी बैरवा का जन्मदिन था, ऐसे में इस मुलाकात को बधाई से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा ने साफ कहा कि उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा से उनके पारिवारिक संबंध हैं और यह मुलाकात पूरी तरह सामाजिक थी।
पढ़ें ये खबरें
- इंदौर में अपराधियों की खैर नहीं ! CM डॉ मोहन करेंगे शस्त्र पूजन, पुलिस को मिलेंगी 50 हाईटेक बाइक, DRP लाइन में विजयदशमी का आयोजन, पुलिस अनाउंसमेंट सिस्टम और लाइट से लैस होंगी आधुनिक बाइक
- रात में सोते समय हाथ सुन्न हो जाते हैं? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं ये कारण
- रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से की फायरिंगः पेट में गोली लगने से युवक घायल, पिता-पुत्र हिरासत में
- पटना में चाचा ने भतीजे की 6 गोली मारकर की हत्या, आरोपी का बहू के साथ था अवैध संबंध
- महाराष्ट्र में सूखे से फसल हुई बर्बाद, लाचार किसान पिता ने दी जान, बेटी की मेडिकल फीस भी नहीं हुई माफ
