Rajasthan politics: बालोतरा में विशनराम मेघवाल हत्याकांड के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना चौथे दिन भी जारी है। इस घटना ने राज्य की सियासत को गर्मा दिया है। नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने फोन के माध्यम से धरना को संबोधित करते हुए घटना की निंदा की। उन्होंने बताया कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। बेनीवाल ने कहा, अन्याय कहीं भी हो और पीड़ित कोई भी हो, सर्वसमाज को एकजुट होकर आंदोलन करना चाहिए।

आरएलपी सुप्रीमो ने लोकसभा सत्र में व्यस्तता के कारण धरने में शामिल न हो पाने पर खेद जताते हुए चेतावनी दी कि अगर न्याय नहीं मिला तो जयपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
बाड़मेर-जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने सरकार के रवैये को निंदनीय बताया और कहा, “यह लड़ाई केवल पीड़ित परिवार की नहीं, बल्कि पूरे थार क्षेत्र की है। इसे सभी मिलकर मजबूती से लड़ेंगे।”
10 दिसंबर को बालोतरा में एक दलित युवक विशनराम मेघवाल की मामूली कहासुनी के बाद चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें दिखाया गया है कि वाहन हटाने के विवाद के बाद युवक की हत्या कर दी गई।
निर्मल चौधरी और मदन प्रजापत का बयान
पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि जब तक विशनराम मेघवाल को न्याय नहीं मिलता, सर्वसमाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहेगा।
राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष निर्मल चौधरी ने घटना को हृदयविदारक बताते हुए प्रशासन की नाकामी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री जी, आपके कार्यकाल में प्रदेश में खुलेआम हत्याएं हो रही हैं। अपराधियों को गिरफ्तार करने में प्रशासन विफल साबित हुआ है।
चौधरी ने मुख्यमंत्री से अपील की कि प्रशासन को निर्देश देकर जनता की भावनाओं का सम्मान करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि समय पर कार्रवाई न होने से आमजन का प्रशासन पर से विश्वास डगमगा सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम

