Rajasthan Politics: राजस्थान में बीजेपी संगठन की ओर से जिलाध्यक्षों की चयन प्रक्रिया जारी है। हालांकि, यह प्रक्रिया तय समय से थोड़ी देरी से चल रही थी, लेकिन अब इसमें तेजी लाई गई है और जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा। अब तक पार्टी ने 39 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है, जबकि कुल 44 संगठनात्मक जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की जानी है। कुछ जिलों में अभी प्रक्रिया लंबित है, जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा।

12 जिलों के नए अध्यक्ष घोषित
बीजेपी ने 17 फरवरी को 12 जिलों के लिए नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी की, जिससे अब तक 39 जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति पूरी हो चुकी है। हालांकि, कुछ जिलों में इन नियुक्तियों के बाद विरोध भी देखा गया है। वहीं, दौसा जिले में अभी तक अध्यक्ष का चयन नहीं हो सका है।
राजस्थान में बीजेपी के नए जिलाध्यक्षों की सूची
- अलवर दक्षिण – अशोक गुप्ता
- अलवर उत्तर – महासिंह चौधरी
- भरतपुर – शिवानी दायमा
- अजमेर शहर – रमेश सोनी
- अजमेर देहात – जीतमल प्रजापत
- हनुमानगढ़ – प्रमोद डेलू
- नागौर शहर – रामधन पोटलिया
- बाड़मेर – अनंतराम बिश्नोई
- कोटा शहर – राकेश जैन
- कोटा देहात – प्रेम गोचर
- बीकानेर देहात – श्याम पंचारिया
- श्रीगंगानगर – शरणपाल सिंह मान
- बालोतरा – भरत मोदी
- नागौर देहात – सुनीता माहेश्वरी (रांधड़)
- जोधपुर शहर – राजेंद्र पालीवाल
- जोधपुर देहात दक्षिण – त्रिभुवन सिंह भाटी
- जैसलमेर – दलपत सिंह हिंगड़ा
- पाली – सुनील भंडारी
- सीकर – मनोज बाटड़
- जालोर – जसराज राजपुरोहित
- राजसमंद – जगदीश पालीवाल
- चुरू – बसंत शर्मा
- जयपुर देहात दक्षिण – राजेश गुर्जर
- उदयपुर शहर – गजपाल सिंह राठौड़
- उदयपुर देहात – पुष्कर तेली
- बांसवाड़ा – पूंजीलाल गायरी
- सिरोही – रक्षा भंडारी
- बीकानेर शहर – सुमन छाजेड
- जयपुर देहात (उत्तर) – सुरेश बादलीवाल
- सवाई माधोपुर – मान सिंह गुर्जर
- करौली – गोवर्धन सिंह जादौन
- भीलवाड़ा – प्रशांत मेवाडा
- टोंक – चंद्रवीर सिंह चौहान
- डूंगरपुर – अशोक पटेल
- चित्तौड़गढ़ – रतन लाल गाडरी
- प्रतापगढ़ – महावीर सिंह कृष्णावत
- बूंदी – रामेश्वर मीणा
- बांरा – नरेश सिंह सिकरवाल
- झालावाड़ – हर्षवर्धन शर्मा
जल्द ही शेष 5 जिलों के लिए भी जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए इन नियुक्तियों को अहम माना जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- राजधानी में हुआ गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- हम अपनी चतरंगिनी सेना बनाएंगे, गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने पर दिया जोर
- नशे के सौदागरों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा में दबिश देकर दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को दबोचा, 51 लाख का माल बरामद
- Ujjain Mahakal Temple: महाकाल के दरबार पहुंचे कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर, फिल्म एक्ट्रेस निधि अग्रवाल ने भी किए दर्शन
- नवा रायपुर में होगा ‘आदि परब’ का भव्य आयोजन : छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, ओडिशा समेत कई राज्यों के जनजातीय कलाकार होंगे शामिल, अपनी संस्कृति और परिधान का करेंगे प्रदर्शन
- लाल किला ब्लास्ट मामला : आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट से नहीं मिली राहत, पांच दिनों के लिए बढ़ी रिमांड
