Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में भ्रष्टाचार का एक अभूतपूर्व मामला सामने आया है, जिसमें बांसवाड़ा के बागीदौरा से भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक जयकृष्ण पटेल और उनके सहयोगी दलाल विजय कुमार पटेल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जयपुर में 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह संभवतः पहला मामला है, जिसमें किसी मौजूदा विधायक को रिश्वत लेते पकड़ा गया है।

क्या कहा विधानसभा अध्यक्ष ने इस मामले पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि ACB ने विधायक को गिरफ्तार किया है और अभी ACB के नियमों के अनुसार कार्रवाई होगी। देवनानी ने कहा, “जब ACB से विस्तृत जानकारी मिलेगी, तब संविधान और नियमों के अनुसार उचित कदम उठाए जाएंगे।” विधायक के निष्कासन के सवाल पर उन्होंने जोर दिया कि कार्रवाई पूरी तरह संवैधानिक दिशानिर्देशों के अनुरूप होगी।
रिश्वत का आरोप और ACB की कार्रवाई
ACB ने यह कार्रवाई गुप्त निगरानी और एक सत्यापित शिकायत के आधार पर की। शिकायतकर्ता रविन्द्र कुमार मीना ने आरोप लगाया था कि विधायक पटेल अवैध खनन का मुद्दा उठाकर विधानसभा में सवालों के जरिए दबाव बनाते हुए 2 करोड़ रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने जयपुर में जाल बिछाकर विधायक और उनके दलाल को पकड़ा। ACB ने बताया कि मामले की जांच अब आय से अधिक संपत्ति के पहलू पर भी होगी। साथ ही, आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘सरकार से मांग है कि तुरंत…’, बारिश से बर्बाद हुई किसानों की गेंहू की फसल, यशपाल आर्य ने रख दी 3 मांगे
- सिर्फ दोस्तों के लिए ही खुलेगा होर्मुज; ट्रंप की चेतावनी के बाद भी नहीं बदले ईरान के तेवर
- मान सरकार के 4 साल: 95 हजार तस्कर गिरफ्तार, 772 करोड़ की संपत्ति जब्त—नशे पर सख्त एक्शन का रिपोर्ट कार्ड जारी
- Rajasthan News: दुनिया में मचे युद्ध के बीच इस गांव ने ढूंढ लिया फ्री गैस का फॉर्मूला! 4 साल से नहीं खरीदा एक भी सिलेंडर
- गांधी मैदान में 114वें स्थापना दिवस का जश्न, तकनीकी चूक के बीच उमड़ा जनसैलाब, नीतीश कुमार की गुब्बारा उड़ाने की कोशिश रही नाकाम
