Rajasthan Politics: राजस्थान में युवा कांग्रेस (IYC) के सांगठनिक ढांचे को नई मजबूती देने के लिए चुनावी तारीखों की घोषणा कर दी गई है। इस बार संगठन ने बड़ा बदलाव करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष के पद के लिए सीधे मतदान कराने का निर्णय लिया है।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान सह प्रभारी कपिल देसाई तथा चुनाव अधिकारी सज्जाद तारिक ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को IYC ऐप के माध्यम से अपना नामांकन दाखिल करना होगा। संगठन ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल सदस्यता और मतदान पर जोर दिया है।
नामांकन और शुल्क
- नामांकन अवधि: 22 फरवरी से 9 मार्च 2026
- सदस्यता शुल्क: 75 रुपये
- नामांकन का तरीका: केवल IYC मोबाइल ऐप
चुनावी प्रक्रिया में हुए बड़े बदलाव
संगठन ने इस बार चुनाव को अधिक लोकतांत्रिक बनाने के लिए तीन महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। जिसके तहत ब्लॉक अध्यक्ष का चयन अब मनोनयन के बजाय सीधे कार्यकर्ताओं के वोट से होगा। मतदाता एक साथ 6 बैलेट (प्रदेश अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक स्तर तक) के लिए मतदान करेंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी सदस्यता अभियान एक महीने तक जारी रहेगा।
6 जिलों में SC/ST के लिए आरक्षण
सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए राजस्थान के 50 जिलों में से 6 जिलों को आरक्षित किया गया है। इन जिलों में केवल SC/ST वर्ग के उम्मीदवार ही अध्यक्ष पद की दावेदारी कर सकेंगे।
- जयपुर ग्रामीण पश्चिम
- डीडवाना-कुचामन
- हनुमानगढ़
- धौलपुर
- बारां
- डूंगरपुर
पढ़ें ये खबरें
- पीने के पानी के लिए तीन दिनों से धरने पर बैठे ग्रामीण, प्रशासन के आश्वासन के बाद देर रात चक्काजाम खत्म
- संत महोत्सव जा रहे श्रद्धालुओं के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल
- वायरल वीडियो ने खोली थार चालक की करतूत, बाइक सवारों को टक्कर मारने वाली Thar Roxx बरामद
- फैमिली ढाबे की आड़ में परोसी जा रही शराब, नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों ने की ढाबा सील करने की मांग
- गुरुग्राम दौरे पर DGP अजय सिंघल का एक्शन मोड, नए थाने का किया उद्घाटन; कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा

