Rajasthan Politics: टोंक से विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट दो दिन के दौरे पर अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। रविवार सुबह उन्होंने सर्किट हाउस में जनसुनवाई की, लोगों की समस्याएं सुनीं और अफसरों को जरूरी निर्देश भी दिए।

इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए एसआईआर प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना था कि पूरा काम इतनी जल्दी में किया जा रहा है कि संदेह पैदा होता है। पायलट पहले भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने याद दिलाया कि बीएलओ की आत्महत्या जैसी घटनाएं दिखाती हैं कि प्रणाली में कुछ सही नहीं चल रहा। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में खाद की कमी और पुलिस पहरे में किए जा रहे खाद वितरण पर भी सरकार को घेरा।
खाद संकट पर पायलट बोले कि सरकार किसानों की नहीं सुन रही। अन्नदाता लाइन पर खड़ा है और उसे जरूरी खाद तक नहीं मिल पा रही। उन्होंने कहा कि जिस डबल इंजन सरकार की बात होती है, वह दोनों स्तर पर नाकाम दिखाई दे रही है।
राज्य सरकार के उस आदेश पर, जिसमें बाबरी विध्वंस की तारीख को शौर्य दिवस के रूप में मनाने की बात कही गई है, पायलट ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है और वह इस पर कुछ नहीं कहेंगे।
मौलाना महमूद मदनी के उस बयान पर भी पायलट ने प्रतिक्रिया नहीं दी जिसमें न्यायपालिका पर दबाव का आरोप लगाया गया था। सवाल पूछे जाने पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि जिस व्यक्ति का नाम लिया जा रहा है, उन्हें वे जानते तक नहीं।
पढ़ें ये खबरें
- CG News : 12वीं की छात्रा ने की सुसाइड, बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
- 5G User Base in India : 2030 तक 100 करोड़ हाथ में होगा 5G, अब 6G क्रांति का लीडर बनेगा भारत …
- Gen-Z आंदोलन से बढ़ा कर्मचारियों का हौसला! यूपी में पुरानी पेंशन और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने की तैयारी
- छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर बैन!, छापेमारी के बाद स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का फैसला
- दतिया में बंपर वोटिंग से कांग्रेस उत्साहित: नेता प्रतिपक्ष बोले- डर से निजात पाने जनता कर रही वोट, जानें अब तक का मतदान प्रतिशत

