Rajasthan Politics: जयपुर में आयोजित बीजेपी की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला उस समय सुर्खियों में आ गई, जब प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल अचानक बीच में ही कार्यशाला छोड़कर निकल गए। दूसरे सत्र में उन्हें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ मंच साझा करना था, लेकिन सत्र शुरू होने से पहले ही वह नाराज होकर बाहर चले गए। इसके बाद मंच से उनकी कुर्सी हटा दी गई।

सूत्रों के मुताबिक, कार्यशाला में सांसदों, विधायकों और जिला पदाधिकारियों की कम संख्या को लेकर प्रभारी असंतुष्ट थे। दुर्गापुरा कृषि अनुसंधान केंद्र में हुई इस बैठक में 14 में से सिर्फ 5 सांसद और 118 में से 72 विधायक पहुंचे। 35 प्रदेश पदाधिकारियों में भी सिर्फ 22 मौजूद रहे। प्रभारी ने मंच से ही चेतावनी दी थी कि अनुपस्थित रहने वालों को कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा।
मंत्री बेढम ने मनाने की कोशिश की
जब प्रभारी बाहर निकले तो गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम दौड़कर उनके पीछे पहुंचे। उन्होंने गाड़ी रुकवाकर करीब 5 मिनट तक उनसे बात की। हालांकि तमाम कोशिशों के बाद भी प्रभारी वापस नहीं लौटे। घटनाक्रम पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि उनका कार्यक्रम पहले से तय था और उद्घाटन सत्र के बाद निकलना ही था। उन्होंने यह भी बताया कि मंत्री जवाहर सिंह बेढम उनके साथ ही थे और उन्होंने रुकने का आग्रह किया था।
कड़ी नाराजगी जताई
सुबह के सत्र में ही प्रभारी ने कहा था कि सेवा पखवाड़े की तैयारियों को लेकर आयोजित इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में नेताओं की अनुपस्थिति गंभीर है। उन्होंने यहां तक कहा कि जो लोग पार्टी का काम नहीं करना चाहते, उनकी पार्टी में जगह नहीं होनी चाहिए। साथ ही प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को निर्देश दिए कि बिना बताए अनुपस्थित रहने वालों से लिखित में कारण पूछा जाए।
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
