Rajasthan Politics: राजस्थान की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कल यानी 1 जून को सीधे पुष्कर पहुंच रहे हैं। वे यहां चल रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय बड़े मंथन और ट्रेनिंग कैंप के आखिरी दिन शामिल होंगे। सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी का यह दौरा केवल एक मीटिंग नहीं है। इसके बाद राजस्थान कांग्रेस में बहुत बड़ा फेरबदल होने वाला है। कई बड़े नेताओं की कुर्सी जा सकती है।

तिलोरा में जुटेंगे दिग्गज, खड़गे के आने की भी चर्चा
धार्मिक नगरी पुष्कर का तिलोरा इलाका इस समय पूरी तरह कांग्रेस के रंग में रंगा हुआ है। इस कैंप में राजस्थान के 50 और दिल्ली के 15 जिला अध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं। खबर है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी इस मीटिंग में आ सकते हैं। हवाई पट्टी से लेकर कार्यक्रम वाली जगह तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राहुल गांधी किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे इसी कैंप में पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए अजमेर और पुष्कर के स्थानीय नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।
नए जिला अध्यक्षों को मिलेगी बड़ी पावर, पायलट-गहलोत भी मौजूद
इस बार कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों को चुनने का तरीका एकदम बदल दिया है। अब उन्हें संगठन में पहले से कहीं ज्यादा अधिकार दिए जा रहे हैं। पुष्कर के इस कैंप में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत राजस्थान के सारे बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
राज्यसभा चुनाव और संगठन में बड़े बदलाव के संकेत
पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी का यह दौरा राजस्थान की आगे की राजनीति तय करेगा। दिल्ली के सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि इस बैठक के तुरंत बाद संगठन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जो नेता सुस्त हैं, उन्हें हटाकर नए चेहरों को मौका मिलेगा।
पढ़ें ये खबरें
- 5 नवंबर महाकाल भस्म आरती: वैष्णव तिलक और मस्तक पर ॐ अर्पित कर दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 5 November: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Bihar Morning News : बिहार के दौरे पर केन्द्रीय मंत्री, हार का कारण जानेगी जेडीयू, मंत्री सुनेंगे लोगों की समस्या
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
