Rajasthan Politics: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तबादलों से कमाई करने और अपने रिश्तेदारों को अफसर बनाने का काम किया है। अब वही लोग सरकार के विरोध में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। राठौड़ ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि इस परियोजना को लटकाने का पाप करने वाले अब युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

ERCP पर बयानबाजी और विरोध
मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईआरसीपी परियोजना का शुभारंभ किए जाने के बाद कांग्रेस के नेताओं में खलबली मच गई है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे छपास की बीमारी से ग्रस्त होकर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
भ्रष्टाचार की कमाई से नहीं उबरी कांग्रेस
राठौड़ ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता से बेदखल होने के बाद भी कांग्रेस अभी तक अपने होटल फोबिया और भ्रष्टाचार की कमाई से बाहर नहीं निकल पाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता केवल बयानबाजी के जरिए चर्चा में बने रहना चाहते हैं, लेकिन जनता अब उनकी सच्चाई जान चुकी है।
तबादलों से कमाई और रिश्तेदारों को बनाया अफसर
बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने सत्ता के दौरान तबादलों के जरिए भ्रष्टाचार किया और अपने रिश्तेदारों को अफसर बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता पांच साल तक चूहे-बिल्ली की तरह आपस में लड़ते रहे और अब वे विरोध प्रदर्शन कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
सुशासन के खिलाफ विरोध की नौटंकी
मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में सुशासन की सरकार चल रही है, लेकिन यह कांग्रेस के नेताओं को रास नहीं आ रहा। इसलिए वे विरोध प्रदर्शन की नौटंकी कर रहे हैं। राठौड़ ने इसे कांग्रेस की हताशा करार दिया और कहा कि राजस्थान की जनता अब कांग्रेस के झूठे वादों और आरोपों पर विश्वास नहीं करती।
पढ़ें ये खबरें
- CG News : गार्डन में लगी भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए पुतले जलकर खाक, देखें VIDEO…
- श्मशान घाट पर कहासुनी के बाद घर पर की फायरिंग, हत्या के प्रयास में एक आरोपी गिरफ्तार
- राजनाथ सिंह ने सुकना में परखी सेना की ताकत, LAC पर सैन्य तैयारियों और ड्रोन वॉरफेयर की समीक्षा; जवानों के साथ मनाई दिवाली
- नालंदा में छोटी दीपावली की रात भीषण अग्निकांड, मिश्रा टेंट हाउस का गोदाम जलकर राख, लाखों का नुकसान
- ईरान के परमाणु कार्यक्रम की जानकारी देने वाले को मिलेगा बम्पर ईनाम, ट्रंप ने किया 20 मिलियन डॉलर का ऐलान
