Rajasthan Politics: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 17 दिसंबर को मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर वसुंधरा राजे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा की और इसे शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने लिखा, विश्व के लोकप्रिय नेता और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री, आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।

जयपुर में भी हुई थी हालिया मुलाकात
इससे पहले 9 दिसंबर को आयोजित ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ के उद्घाटन में भी राजे पूरी तरह सक्रिय दिखीं। उन्होंने पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया और उद्घाटन सत्र में पूरे समय उनके साथ रहीं।
पीएम मोदी ने वसुंधरा राजे की सराहना की
17 दिसंबर को आयोजित पार्वती-कालीसिंध-चंबल पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (PKC-ERCP) के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वसुंधरा राजे की तारीफ की। पीएम ने कहा कि राजस्थान में बीजेपी के शासनकाल की विकास यात्रा भैरों सिंह शेखावत के समय से शुरू हुई थी, जिसे वसुंधरा राजे ने आगे बढ़ाया। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में भजनलाल सरकार इस दिशा में काम कर रही है।
राइजिंग समिट के दौरान वसुंधरा राजे का बयान
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा था कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे मुख्यमंत्री को अच्छे अंक दिए हैं। यह बेहद सकारात्मक संकेत है। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम द्वारा MSME (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) पर जोर देने से निश्चित रूप से जनता को लाभ होगा।
पढ़ें ये खबरें
- Video : जाज्वल्यदेव महोत्सव के समापन पर कुर्सी को लेकर मचा बवाल, नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुआ विवाद
- 15 दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध: पटवारी-आरआई हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटे, कलेक्टर की बैठक में निकला समाधान
- जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: पारदर्शिता और त्वरित समाधान का बना सशक्त माध्यम, 32,282 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
- MP News: कृषि विश्वविद्यालय में पारंपरिक फसलों की नई किस्मों पर प्रशिक्षण, किसानों को दिए संरक्षण प्रमाण पत्र
- CG Accident Breaking : खड़ी ट्रक में जा घुसी बाइक, तीन युवकों की मौके पर मौत

