Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से जारी झमाझम बारिश के बीच अब लोगों को अगले 2 दिन राहत मिलने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है। इसके चलते 27 और 28 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून की गतिविधियां धीमी रहेंगी। हालांकि, दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी में बना Deep Depression
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल चुका है। अगले 24 घंटों में इसके और मजबूत होकर Deep Depression बनने की संभावना है। इस सिस्टम के प्रभाव से 28 जुलाई से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां फिर तेज होने लगेंगी।
29 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 29 जुलाई से 2 अगस्त के बीच पूरे राजस्थान में मानसून के फिर से सक्रिय होने का अनुमान जताया है। इस दौरान पूर्वी राजस्थान के अलावा उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और बीकानेर संभाग के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
28 जुलाई को इन जिलों में तेज बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा और सवाई माधोपुर जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटे में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश?
पिछले 24 घंटों में पाली के जवाई डैम क्षेत्र में सबसे अधिक 37 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान बीकानेर में 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
- जैसलमेर – 11.2 मिमी
- भीलवाड़ा – 7 मिमी
- दौसा – 7 मिमी
- फलोदी – 6.2 मिमी
- बाड़मेर – 5.6 मिमी
- प्रतापगढ़ – 5.5 मिमी
चंबल नदी उफान पर, कोटा-सवाई माधोपुर संपर्क बाधित
लगातार बारिश के कारण चंबल नदी का जलस्तर बढ़ गया है। रविवार को झरेल बालाजी पुलिया के ऊपर करीब 1 फीट पानी बहने लगा। इसके चलते कोटा और सवाई माधोपुर के बीच सीधा संपर्क बाधित हो गया। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पुलिया पर आवाजाही रोक दी है और लोगों से नदी तथा पुलिया के आसपास नहीं जाने की अपील की है।
पढ़ें ये खबरें
- सऊदी अरब में हूती हमलों के बीच भारतीय दूतावास का अलर्ट, नागरिकों से कहा- दिशा निर्देशों का पालन करें
- रेखा सरकार ने ई-रिक्शा पर ड्राफ्ट जारी किया: लोगों से मांगा सुझाव, यात्रियों की संख्या और सामान का वजन तय हो सकता है
- GT Road पर आधी रात बड़ा हादसा, सेब से लदे कैंटर में पीछे से घुसी बस; 8 लोग गंभीर
- देवराज दीवान की पुण्यतिथि पर दीपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर हमला, बोले- चुनावी वादे पूरे करने में नाकाम रही सरकार
- CJP पर भड़के छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजीव लोचन दास! बोले- ‘ये कॉकरोच हैं, रावण दहन पर इनका भी दहन कर दें’

