Rajasthan Rajbhavan: राजस्थान में राजभवन अब लोकभवन के नाम से जाना जाएगा. इस संबंध में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अधिसूचना जारी की. बता दें कि राजस्थान 9वां राज्य है, जहां राजभवन का नाम लोकभवन किए जाने की अधिसूचना जारी हुई है.

यह अधिसूचना एक दिसम्बर 2025 से प्रभावी रहेगी. राज्यपाल ने जानकारी दी कि ‘लोकभवन’ केवल नामकरण नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं और लोक आकांक्षाओं का प्रतीक है. औपनिवेशिक मानसिकता से लोकतांत्रिक भारतीय संस्कृति की ओर आगे बढ़ने की दिशा में ‘लोकभवन’ नामकरण बहुत बड़ी पहल है.
उन्होंने आगे कहा कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक राष्ट्र है. हमारे देश के संविधान की उद्देशिका ही हम भारत के लोग से प्रारंभ होती है. लोकतंत्र में लोक ही प्रमुख है, इसलिए राज्यपाल का कार्यस्थल अब लोकभवन नाम से जाना जाएगा. साथ ही राज्यपाल ने यह भी कहा कि राज शब्द ब्रिटिश शासन के अवशेषों की याद दिलाता है. इसी वजह से केन्द्र सरकार की पहल पर यह बड़ा बदलाव किया गया है.
पढ़ें ये खबरें
- 28 दिन पहले घर में गूंजी किलकारी, अब तिरंगे में लौटा जवान
- चलती कार में महिलाओं ने बनाई रील : कोई दरवाजे पर लटकीं, तो कोई बोनट पर लेटी… VIDEO VIRAL
- बुझ गया घर का एकलौता चिराग! ट्रेन की चपेट में आया 13 साल का मासूम, मौके पर हुई मौत
- निजी मेडिकल कॉलेजों की मनमानी, हॉस्टल और ट्रांसपोर्ट के नाम पर हर साल वसूल रहे 4,50,000 रुपए से अधिक राशि…
- मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी समुदाय के 15 घरों में लगाई आग; जंगलों में शरण लेने को मजबूर ग्रामीण
