Rajasthan Roadways: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (Rajasthan Roadways) के बेड़े में रविवार को 144 नई Blue Line Express बसें शामिल हो गईं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के हीरापुरा बस टर्मिनल से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहे।

नई बसों के संचालन से प्रदेशभर में यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक यात्रा सुविधा मिलने की उम्मीद है। साथ ही प्रमुख मार्गों पर बसों की उपलब्धता भी बढ़ेगी।
22 डिपो को आवंटित की गईं नई बसें
राजस्थान रोडवेज ने इन 144 नई Blue Line Express बसों को राज्य के 22 डिपो में आवंटित किया है। इन बसों के शुरू होने से विभिन्न जिलों के बीच परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और यात्रियों को नई बसों में सफर करने का अवसर मिलेगा। नई बसों में एक तरफ 3 सीट और दूसरी तरफ 2 सीट की व्यवस्था की गई है। इस सीटिंग लेआउट का उद्देश्य अधिक यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।
BS-VI इंजन और आधुनिक तकनीक से लैस
सभी नई बसें BS-VI मानक के इंजन के अनुसार सुविधाएं दी गई हैं। मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, एलईडी गंतव्य डिस्प्ले बोर्ड, इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट (ECU), व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम (VLTS), महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन के साथ सुरक्षा और निगरानी पर विशेष जोर दिया गया है। रोडवेज के अनुसार VLTS के माध्यम से बसों की रियल टाइम लोकेशन पर निगरानी रखी जा सकेगी। वहीं, आपात स्थिति में पैनिक बटन के जरिए तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
पढ़ें ये खबरें
- अगस्त से एक ही पोर्टल पर मिलेंगी 19 ऑनलाइन सेवाएं, दफ्तर के चक्कर से मिलेगी मुक्ति
- Rajasthan Roadways: 144 नई Blue Line Express बसों को मिली हरी झंडी, 22 डिपो में होंगी संचालित
- गुरुग्राम में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने एक दिन में 228 लोगों पर कसा शिकंजा
- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश भर में CJP का कैंडल मार्च और पप्पू यादव मनाएंगे जश्न
- 27 की लड़ाई, आंदोलन और पोस्टर पर आई! सपा की ओर से छात्र आंदोलन की सफलता पर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग, संघर्ष जारी रखने दिया संदेश


