IPL Match in SMS Stadium : राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार (14 अप्रैल) को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) के जयपुर चरण के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री आधिकारिक रूप से शुरू करने की घोषणा की गई है. राजस्थान में IPL की शुरुआत 25 अप्रैल को RCB vs SRH के बीच मुकाबले से होगी. यह टीम की अपने घरेलू मैदान, प्रतिष्ठित सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS Stadium) में वापसी का प्रतीक है, जहां प्रशंसक एक बार फिर लाइव क्रिकेट के रोमांचक माहौल का अनुभव करेंगे.

फैंस को सहज और बेहतर टिकटिंग अनुभव देने के लिए फ्रेंचाइजी ने एक सुव्यवस्थित प्रक्रिया अपनाई है. वफादार समर्थकों को प्राथमिकता देने के लिए शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक एक विशेष अर्ली एक्सेस विंडो रखी जाएगी, जिससे वे पहले ही अपनी सीटें सुरक्षित कर सकें. सामान्य टिकट बिक्री रात 9:00 बजे से शुरू होगी.

कहां उपलब्ध है टिकट

बता दें कि टिकट केवल ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो’ प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं, जो राजस्थान रॉयल्स का आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर है. टिकटों की बढ़ती मांग को देखते हुए फैंस को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द बुकिंग करें, ताकि वे इस रोमांचक अनुभव से वंचित न रहें.

गुवाहाटी चरण में लगातार तीन जीत दर्ज करने के बाद राजस्थान रॉयल्स शानदार फॉर्म में जयपुर लौट रही है. टीम के बेहतरीन परफॉर्मेंस ने फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है, जो अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को एसएमएस स्टेडियम में लाइव देखने के लिए उत्सुक हैं.

राजस्थान रॉयल्स जयपुर में कुल चार घरेलू मुकाबले खेलेगी

  • राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- 25 अप्रैल 2026
  • राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स- 1 मई 2026
  • राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस- 9 मई 2026
  • राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स- 19 मई 2026

इन मुकाबलों के लिए टिकट बिक्री चरणबद्ध तरीके से जारी की जाएगी, जिससे प्रशंसकों को लाइव मैच देखने के कई अवसर मिलेंगे. जैसे ही राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मैदान पर वापसी कर रही है, फ्रेंचाइजी जयपुर के क्रिकेट प्रेमियों के जोश और ऊर्जा को फिर से जीवंत करने के लिए उत्साहित है. शानदार ऑन-फील्ड प्रदर्शन और बढ़ते प्रशंसक जुड़ाव के साथ, आगामी मुकाबले सभी के लिए एक यादगार और रोमांचक अनुभव साबित होने वाले हैं.