Rajasthan Safai Karmachari Bharti: राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं और सफाई कार्य से जुड़े लोगों के लिए बड़ी भर्ती की घोषणा की है। राज्य की 183 नगरीय निकायों में 24,712 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इसमें नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाएं शामिल हैं। सरकार के अनुसार, यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती की जा रही है।

15 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 28 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार राजस्थान स्वायत्त शासन निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट या SSO-ID के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है। यानी साक्षर और निरक्षर, दोनों आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, किसी भी नगरीय निकाय में कम से कम 1 वर्ष का सफाई कार्य का व्यावहारिक अनुभव होना अनिवार्य है।
कैसे होगा चयन?
आवेदन प्राप्त होने के बाद दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके बाद चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए लॉटरी प्रणाली के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। भर्ती में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण का नियम है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹7,410 प्रति माह का निश्चित मानदेय दिया जाएगा।
इन शहरों में सबसे ज्यादा पद
- जयपुर- 4,811 पद
- बीकानेर- 1,084 पद
- जोधपुर- 890 पद
- सीकर- 480 पद
- भरतपुर- 450 पद
- अलवर- 426 पद
- उदयपुर- 300 पद
- अजमेर- 290 पद
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग- ₹600
- आरक्षित वर्ग- ₹400
- दिव्यांग अभ्यर्थी- ₹400
पढ़ें ये खबरें
- रायपुर कमिश्नरेट पुलिस का बड़ा एक्शन: सेंट्रल जोन के 89 होटल, लॉज और धर्मशालाओं में की सघन चेकिंग, 17 संदिग्धों का सत्यापन, 9 संचालकों को सुधार के दिए निर्देश
- लुधियाना में फूटा लोगों का गुस्सा, अधूरे सीवरेज कार्य के विरोध में नेशनल हाईवे जाम
- जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा: PWD सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों को कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- Rajasthan Safai Karmachari Bharti 2026: 24,712 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
- कारोबारी के घर चोरी का खुलासा : घरेलू रसोइया निकला 70 लाख की चोरी का मास्टरमाइंड, 12 घंटे के भीतर दो आरोपी नागपुर से गिरफ्तार


