Rajasthan School Closed: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के चलते कई जिलों में स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया गया है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने घने कोहरे के कारण पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच, स्थानीय प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की है।

दौसा: 7 जनवरी को स्कूल बंद
दौसा में तापमान 10 डिग्री तक गिर चुका है, जिससे शीतलहर का असर स्पष्ट देखा जा रहा है। जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार ने आदेश जारी करते हुए 7 जनवरी को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों के लिए छुट्टी घोषित की है। यह कदम बच्चों को शीतलहर से बचाने के लिए उठाया गया है।
भरतपुर: 7 से 9 जनवरी तक स्कूल बंद
भरतपुर में शीतलहर का प्रकोप ज्यादा महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग ने यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और तापमान में अगले कुछ दिनों में 2-4 डिग्री की गिरावट की संभावना जताई है। जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को 7 से 9 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
25 दिसंबर से था शीतकालीन अवकाश
राजस्थान में पहले से ही 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था, जो 6 जनवरी तक था। लेकिन शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने कई जिलों में स्कूलों को बंद रखने के नए आदेश जारी किए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- Today’s Top News : महिला ने होटल में बुलाकर नाबालिग से किया अनाचार, युवती को परेशान करने पर युवक की हत्या, अब जेलों में बंद नक्सलियों का होगा पुनर्वास, वकील से 3.13 करोड़ की ठगी, जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- अजाक्स विवाद हुआ खत्म: चौधरी मुकेश मौर्य को मिली प्रांताध्यक्ष की मान्यता, विशेष गढ़पाले कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष
- Odisha News : घर में अवैध तरीके से पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट, 2 महिला समेत 6 घायल
- सपा को मजबूत बनाकर भाजपा का…अखिलेश यादव का भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर बोला हमला, लगाए गंभीर आरोप
- IPL 2026 : चेपॉक में CSK ने पंजाब किंग्स को 210 रन का दिया लक्ष्य, म्हात्रे ने बनाए 73 रन, वैशाख को मिले 2 विकेट
