Rajasthan School Closed: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के चलते कई जिलों में स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया गया है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने घने कोहरे के कारण पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच, स्थानीय प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की है।

दौसा: 7 जनवरी को स्कूल बंद
दौसा में तापमान 10 डिग्री तक गिर चुका है, जिससे शीतलहर का असर स्पष्ट देखा जा रहा है। जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार ने आदेश जारी करते हुए 7 जनवरी को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों के लिए छुट्टी घोषित की है। यह कदम बच्चों को शीतलहर से बचाने के लिए उठाया गया है।
भरतपुर: 7 से 9 जनवरी तक स्कूल बंद
भरतपुर में शीतलहर का प्रकोप ज्यादा महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग ने यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और तापमान में अगले कुछ दिनों में 2-4 डिग्री की गिरावट की संभावना जताई है। जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को 7 से 9 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
25 दिसंबर से था शीतकालीन अवकाश
राजस्थान में पहले से ही 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था, जो 6 जनवरी तक था। लेकिन शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने कई जिलों में स्कूलों को बंद रखने के नए आदेश जारी किए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन: दिग्गजों के नामों पर चर्चा तेज, जानिए पूरा चुनावी गणित
- RJD का हमला, गया में भू-माफियाओं के तांडव और बमबाजी पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, उठाए तीखे सवाल
- रामराजा सरकार दरबार में बदला समयः शरद पूर्णिमा के बाद अब 1 घंटे देरी से उठेंगे ‘सरकार’, अयोध्या यात्रा का शेड्यूल भी बदला
- गुमला में हाथी का तांडव: ग्रामीण को सूंड में लपेटकर आधा किलोमीटर तक घसीटा, कुचलकर मार डाला
- पंजाब में योग्यता के दम पर 70 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम भगवंत मान बोले- सिर्फ डिग्री देना शिक्षा का उद्देश्य नहीं
