Rajasthan Scooty Yojana: राजस्थान की मेधावी छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। अगर आप भी कालीबाई भील या देवनारायण स्कूटी योजना के तहत गाड़ी मिलने का इंतज़ार कर रहीं हैं तो अब सरकार ने पूरा सिस्टम ही बदल दिया है। अब बेटियों को स्कूटी के लिए सरकार सीधे बैंक खाते में पैसे भेजने वाली है।

क्यों बदला गया नियम?
दरअसल कई बार सरकारी टेंडर, गाड़ियों की खरीद और फिर उन्हें बांटने में सालों लग जाते थे। कई बार गाड़ियों की क्वालिटी को लेकर भी शिकायतें आती थीं। अब सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए पैसा सीधे डीबीटी (DBT) के जरिए भेजा जाएगा।
खाते में आएंगे पूरे 70 हजार रुपये
इस नई व्यवस्था के तहत सरकार हर छात्रा के खाते में 70,000 रुपये जमा करेगी। यह पैसा वाउचर के रूप में दिया जाएगा ताकि छात्राएं अपनी पसंद की कंपनी और रंग की स्कूटी खुद शोरूम जाकर खरीद सकें। इससे न केवल देरी खत्म होगी, बल्कि विभाग को भी गाड़ियों के रखरखाव और भंडारण की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।
किसे मिलेगा सबसे पहले फायदा?
सबसे पहले सत्र 2024-25 की 26 हजार छात्राओं के खाते में पैसे भेजे जाएंगे जिनका नाम लिस्ट में आ चुका है। इसके बाद अगले सत्र की छात्राओं का नंबर आएगा। कुल मिलाकर सरकार करीब 350 करोड़ रुपये सीधे जनता के खातों में डालने जा रही है।
छात्राएं कर लें ये काम
अगर आपका नाम भी चयन सूची में है, तो आपको अपनी ऑनलाइन जानकारी अपडेट करनी होगी। कॉलेज शिक्षा विभाग ने सभी प्रिंसिपलों को इसके निर्देश दे दिए हैं।
- अपना नाम और सही मोबाइल नंबर।
- बैंक का नाम, खाता संख्या और सही IFSC कोड।
- खाते की पासबुक या कैंसिल चेक की साफ फोटो अपलोड करना।
- बैंक खाता छात्रा के नाम पर ही होना चाहिए, माता-पिता के खाते में पैसा नहीं आएगा।
जैसे ही आप यह जानकारी पोर्टल पर अपडेट करेंगे, जिला नोडल अधिकारी इसकी जांच करेंगे और फिर सीधे आपके खाते में राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- Masik Shivratri 2026 : कब रखा जाएगा ज्येष्ठ माह की मासिक शिवरात्रि का व्रत …
- आरंग विधायक का रिपोर्टकार्ड : मंत्री गुरु खुशवंत से क्यों नाराज हैं लोग ? रेत, शराब और पानी ! जानिए ग्रामीणों से ढाई साल का हाल…
- जीतराम कश्यप का बड़ा दावा, बोले- बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा से कांग्रेस होगी मजबूत
- पलक झपकते ही 5 जिंदगी तबाहः ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, पति-पत्नी और 3 बच्चों की मौत, मंजर देख कांप गई लोगों की रूह
- ऑनलाइन सट्टे पर शिकंजा : खाईवाल अंकित अग्रवाल नागपुर से गिरफ्तार, नमन-आयुष को उपलब्ध करता था आईडी
