Rajasthan Student Suicide : राजधानी जयपुर के तालकटोरा झील में बुधवार सुबह 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 साल की छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मंगलवार को अपनी मां से बातचीत करने के बाद सोने चली गई थी. सुबह करीब 4 बजे उसकी मां की देखा तो बच्ची कमरे में नहीं मिली. पतासाजी के दौरान सुबह करीब 7:30 बजे झील में शव मिलने की सूचना मिली. मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, घटना माणक चौक थाना इलाके में स्थित तालकटोरा की है. मृतिका 8वीं कक्षा की छात्रा थी. बच्ची नाहरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित अपने घर से गायब हो गई थी. परिजनों ने बताया कि वह परीक्षा में मार्क्स कम आने से परेशान थी. मंगलवार को अपनी मां से बात करने बाद सोने चली गई. सुबह 4 बजे नींद टूटने पर उसे देखा तो वह कमर में नहीं थी. इसके बाद उसी काफी तलाश की गई.
सुबह करीब 7:30 बजे स्थानीय लोगों ने तालकटोरा झील में शव दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने शव को बाहर निकाला। लगभग 20 मिनट तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला। पंचानाम की कार्रवाई के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
Rajasthan Student Suicide : जैकेट और चप्पल से हुई पहचान
माणक चौक टीआई राकेश ख्यालिया के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी. इसके बाद माणक चौक थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया. घटनास्थल के पास मिले बच्ची का जैकेट और चप्पल मिला, जिसके आधार पर परिजनों ने शुव की पहचान अपनी बेची के रूप में की. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की.
Rajasthan Student Suicide : परीक्षा में कम अंक आने से थी परेशान
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि छात्रा कक्षा आठवीं में पढ़ती थी. परीक्षा में कम अंक आने के कारण वह पिछले कुछ दिनों से परेशान थी. मंगलवार रात उसने अपनी मां से बातचीत की और फिर सोने चली गई. सुबह करीब 4 बजे जब मां की नींद खुली तो छात्रा कमरे में नहीं मिली. इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

