Rajasthan Weather Alert: राजस्थान की तपती गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है. मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में गिरावट और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. इससे लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

बारिश से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल से पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बादल छा सकते हैं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. इससे दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.
हालांकि पश्चिमी राजस्थान में अभी शुष्क मौसम और लू (हीटवेव) का असर बना रहेगा. बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर जैसे जिलों में तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच बना रह सकता है.
भीषण गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
पिछले तीन दिनों से राजस्थान में गर्मी अपने चरम पर है. बाड़मेर में सबसे ज्यादा 46.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक है.
अन्य प्रमुख शहरों में
- जैसलमेर में 45 डिग्री
- बीकानेर में 44.4 डिग्री
- फलोदी और चूरू में 44.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ.
वहीं पूर्वी राजस्थान में चित्तौड़गढ़ का तापमान 44.5 डिग्री, कोटा का 43.5 डिग्री और जयपुर का 42 डिग्री रहा.
20 जिलों में येलो अलर्ट, कुछ पर ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 10 अप्रैल के लिए 20 जिलों में येलो अलर्ट और दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
येलो अलर्ट वाले जिले: हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, नागौर, सीकर, अलवर, जयपुर, पाली, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बारां, कोटा, बूंदी और झालावाड़.
ऑरेंज अलर्ट वाले जिले: श्रीगंगानगर और झुंझुनूं.
सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है. आने वाले दिनों में हल्की राहत जरूर मिलेगी, लेकिन हीटवेव से सतर्क रहना जरूरी है.
पढ़ें ये खबरें
- दर्द से कराह उठी मासूम, तब खुला हैवानियत का राज: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
- चिकित्सकीय पदों पर गैर-चिकित्सकों की नियुक्ति को चुनौती देने वाले डॉ. गहवई निलंबित, CGDF ने कार्रवाई की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
- French Open 2026 में सिंधु का सपना हुआ चकनाचूर, खिताबी मुकाबले में दुनिया की नंबर-1 एन से-यंग ने दी मात, जानिए मुकाबले का पूरा हाल
- 2014 में जीते बूथों पर अब BJP को कहां झटका लगा? विनोद तावड़े ने 2027 से पहले मांगा हिसाब
- ‘विरोध की भी एक गरीमा होती है…’, खरगे के ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर भड़के नितिन नबीन

