Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में अभी मार्च का महीना चल रहा है, लेकिन सूरज ने अपने तेवर अभी से ऐसे दिखा दिए हैं मानो मई-जून का महीना हो। दरअसल, पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में तापमान ने 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर लिया है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

बता दें कि झुंझुनूं जिले का पिलानी और सीमावर्ती शहर बाड़मेर इस समय गर्मी की भट्टी बने हुए हैं। पिलानी में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बाड़मेर भी 40 डिग्री के पार बना हुआ है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह तापमान सामान्य से 5 से 10 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा है, जो मार्च के शुरुआती दिनों के हिसाब से काफी चिंताजनक है।
इन 12 जिलों में Heatwave का खतरा
मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। लू की चपेट में आने वाले प्रमुख शहरों में बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, जालौर, पाली, नागौर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ शामिल हैं। दरअसल, इन क्षेत्रों में दोपहर के समय गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को घर से बाहर निकलने में भी पसीने छूट रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अजमेर में 37.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 36.0 डिग्री, अलवर में 36.2 डिग्री, जयपुर में 37.1 डिग्री, पिलानी में 40.2 डिग्री, सीकर में 36.0 डिग्री, कोटा में 36.7 डिग्री, डबोक में 36.3 डिग्री, बाड़मेर में 40.0 डिग्री, जैसलमेर में 39.2 डिग्री, जोधपुर में 38.8 डिग्री, माउंट आबू में 29.9 डिग्री, बीकानेर में 39.4 डिग्री, चूरू में 39.1 डिग्री, श्रीगंगानगर में 37.4 डिग्री, अंता बारां में 35.4 डिग्री, डूंगरपुर में 37.3डिग्री, सिरोही में 35.7 डिग्री, फतेहपुर , सीकर में 38.5 डिग्री, करौली में 37.1 डिग्री, दौसा में 38.3 डिग्री और झुंझुनूं में 37.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया। इसके अलावा राजधानी जयपुर में दिन में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस, कोटा और फतेहपुर सीकर में 38 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 38.4 डिग्री सेल्सियस तथा बीकानेर और फलौदी में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
2 से 3 डिग्री सेल्सियस और बढ़ सकता है तापमान
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं। बल्कि, अगले एक सप्ताह में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने की आशंका है। रात का तापमान भी सामान्य से 2 से 6 डिग्री ऊपर बना हुआ है, जिससे रातों में भी उमस और तपिश बरकरार है। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय बेवजह घर से बाहर न निकलें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 11-12 मार्च के बाद किसी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है, लेकिन तब तक लोगों को इस ‘गर्मी के टॉर्चर’ से जूझना ही होगा।
पढ़ें ये खबरें
- धूप और गर्मी में भी टीका रहेगा मेकअप, बस फॉलो कर लें ये स्टेप्स …
- गौवंश मामले में पुलिस कमिश्नर से मिले MLA आरिफ मसूद: शहर का माहौल बिगाड़ने का लगाया आरोप, की कार्रवाई की मांग
- MP में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: MP-CG और राजस्थान के MLA हुए शामिल, CM डॉ. मोहन ने कहा- जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरना हमारी जिम्मेदारी
- Jaipur Elephant Controversy: जयपुर में हाथी को गुलाबी रंग में रंगा, विदेशी महिला के फोटोशूट पर मचा बवाल, एक्शन की तैयारी
- Khelo India Tribal Games में तीरंदाज कोमालिका बनेगी युवा प्रतिभाओं की प्रेरणा… कभी प्रैक्टिस में धनुष खरीदने के लिए नहीं थे पैसे, आज आंखों में ओलंपिक का है सपना
