Weather Today in Rajasthan: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही ठंड एक बार फिर लौट आई है। बुधवार को उत्तर दिशा से चली ठंडी हवाओं के कारण जयपुर, सीकर, पिलानी, चूरू सहित कई शहरों में तापमान करीब 4 डिग्री तक गिर गया। शेखावाटी अंचल में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, जिससे सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंडी हवाएं चलने, सुबह के समय कोहरा छाने और आसमान में हल्के बादल रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।
फतेहपुर रहा सबसे ठंडा
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिला। इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में आर्द्रता का स्तर 20 से 60 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।
प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अजमेर में 10.6, भीलवाड़ा में 11.6, अलवर में 6.5, जयपुर में 11.2, पिलानी में 8.8, सीकर में 7.2, कोटा में 13.4, चित्तौड़गढ़ में 11.8, बाड़मेर में 14.1, जैसलमेर में 12.3, जोधपुर में 12.9, माउंट आबू में 8.0, बीकानेर में 11.8, चूरू में 9.9, श्रीगंगानगर में 9.2, नागौर में 6.3, डूंगरपुर में 16.6, जालौर में 11.8, सिरोही में 9.4, करौली में 9.0, दौसा में 7.7 और झुंझुनूं में 9.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
8 फरवरी से बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि बुधवार को सक्रिय हुए एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में एक सर्कुलेशन सिस्टम बना है, जिसके प्रभाव से गुरुवार को कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही भरतपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।
IMD के मुताबिक, 8 फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसके असर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- पैरोल पर बाहर आया उम्रकैद का दोषी 13 साल तक गायब, दिल्ली हाईकोर्ट ने न्याय व्यवस्था पर उठाए सवाल
- सड़कों पर विकास की रफ्तार : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल से 2155.97 लाख रुपए की मंजूरी
- Bihar Budget 2026: बजट सत्र का तीसरा दिन आज, बजट को लेकर सदन में अपनी बात रखेंगे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
- रूस-अमेरिका की न्यू स्टार्ट संधि खत्म, 50 साल बाद पहली बार परमाणु हथियारों पर कोई कानूनी पाबंदी नहीं
- CG Morning News : आज और कल किसान बेच सकेंगे धान, सीएम साय मयाली-बगीचा पर्यटन विकास परियोजना का करेंगे भूमिपूजन, रायपुर प्रेस क्लब में होगा पदभार ग्रहण समारोह, सेना के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन…समेत पढ़ें अन्य खबरें

